इंदौर/आई संवाद/ 19 जून, शुक्रवार को सीएम डॉ. मोहन यादव इंदौर के दौरे पर रहे, इस मौके पर उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी, इसी कड़ी में तुलसी नगर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना के तहत क्षेत्र के विकास के लिए सड़क निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। वहीं स्थानीय विधायक महेंद्र हार्डिया की जमकर तारीफ की।
फायर ब्रिगेड से पहले पहुंचते हैं ‘बाबा’ – मुख्यमंत्री
इंदौर की विधानसभा पांच के तुलसी नगर में विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौरवासियों और स्थानीय विधायक महेंद्र हार्डिया की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मालवा क्षेत्र बाबा महाकाल का कृपा क्षेत्र है, जहां बड़ा आनंद आता है। इंदौर के बारे में कहते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘इंदौर जो करता है, वो कोई और नहीं करता’। इसी बीच बीजेपी विधायक हार्डिया के बारे में कहते हुए कहा कि ‘बाबा के बारे में कहा जाता है, घर में आग लगे तो फायर ब्रिगेड बाद में आएगी, महेंद्र बाबा पहले पहुंच जाएंगे। क्या जोरदार मामला है, ये है जनता की सेवा करने का तरीका’।
ये भी पढ़ें – मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार पर बड़ी अपडेट… युवा विधायकों की होगी बल्ले-बल्ले, ये हो सकते हैं बाहर!
मुख्यमंत्री ने बीच में ली चुटकी
विधायक महेंद्र हार्डिया के बारे में जमकर तारीफ करने के साथ माहौल को चुटीला बनाने के लिए कहा कि दिन के दो बजे से चार बजे तक, फिर भारत माता की जय। उसके बाद विधायक महेंद्र हार्डिया जनता को ब्याज सहित काम के रुप में लौटा भी देंगे। ये आराम का मामला है भाई। बाबा मंत्री रहे, विधायक हैं, जो हैं जैसे हैं, हमको स्वीकार है।
आगामी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर खास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विधायक महेंद्र हार्डिया की तारीफ करने को संभावित आगामी मंत्रिमंडल विस्तार के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिस तरह से उन्होंने विधायक हार्डिया के काम की तारीफ की, उसको लेकर जानकारों के द्वारा कहा जा रहा है कि अबकी बार एक बार फिर हार्डिया मंत्रिमंडल की शपथ लेते दिखाई दे सकते हैं, क्योंकि संभावित मंत्रियों की लिस्ट में इंदौर से एक विधायक का शपथ लेना तय माना जा रहा है।
राहुल गांधी को शिवराज ने दी जन्मदिन की बधाई… राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज!










