इंदौर/आई संवाद/ मध्यप्रदेश में बीजेपी संगठन स्तर पर नियुक्तियां करने में जुटी है, पार्टी दफ्तर से रोजाना कई लिस्ट जारी हो रही है। ऐसे में बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार अपने गृह जिले इंदौर से दमदार चेहरे की तलाश में है, जिसे शहर और जिले के अजा मोर्चा की कमान सौंपी जाए। इस पर कई दावेदार अपने आकाओं के जरिए नाम आगे बढ़ा रहे हैं, ताकि आने वाले चुनाव के लिए वो बीजेपी के पाले में एससी वर्ग के वोटरों ला सके।
इन नामों की चर्चा
बीजेपी के लिए अनुसूचित जाति के वोटर्स को रिझाना बड़ी चुनौती रहा करता था, लेकिन पिछले दस से बीस सालों के बीच यह वर्ग बड़ी संख्या में बीजेपी की तरफ नजर आया, जिसका नतीजा यह रहा कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों पर बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की। वहीं बात करें वर्तमान में बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष की, तो इस रेस में नितेश खांडेकर, संदीप अहिरवार, भूपेंद्र चौहान, राजेश शिरोड़कर, टीनू चौहान और सोनू अहिरवाल का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें – भाजयुमो नगर अध्यक्ष पद को लेकर तेज हुई हलचल… तीन नामों का पैनल तैयार!
बीजेपी एससी मोर्चा का पुराना स्वर्णिम कार्यकाल
बीजेपी एससी मोर्चा के पद पर पिछले तीन कार्यकाल दिनेश वर्मा ने पूरे किए, जिसमें एक बार बीच में राजेश शिरोड़कर को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। दिनेश वर्मा वर्तमान में विधानसभा तीन के प्रभारी की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्हें पार्टी की तरफ से आने वाले वक्त में बड़े पद की आस है, इसीलिये अबकी बार उन्होंने इस पद पर पार्टी से किसी युवा और ऊर्जावना चेहरे को बैठाने की अपील की है। वर्मा के कार्यकाल के लिए कहा जाता है कि उन्होंने शहरभर में घूम-घूमकर एससी मोर्चा को ऊंची बुलंदियों पर पहुंचाया, उसी का नतीजा है कि आज मोर्चा का शहर अध्यक्ष बनने के लिए लंबी कतार लगी है।
Indore Breaking News: तेज रफ्तार का फिर कहर… एक्सीडेंट कर बिजली के खंबे में घुसी कार!










