indore-saket-nagar-car-accident

Indore Breaking News: तेज रफ्तार का फिर कहर… एक्सीडेंट कर बिजली के खंबे में घुसी कार!

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ इंदौर के साकेत नगर क्षेत्र में मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। एमपीईबी कार्यालय के समीप स्थित चौराहे पर कार चालक ने पहले एक दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद वाहन सीधे बिजली के खंभे से जा भिड़ा।

इलाके में मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना में कार चालक और दोपहिया वाहन चालक दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
फिलहाल दोनों घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Indore Breaking News: तेज रफ्तार कार का कहर… सब्जी बेच रही महिला की दुकान में घुसी कार!