मध्यप्रदेश में बीजेपी का नया ग्रामीण प्लान... पंच-परमेश्वर कमेटी का फिर से होगा गठन

मध्यप्रदेश में बीजेपी का नया ग्रामीण प्लान… पंच-परमेश्वर कमेटी का फिर से होगा गठन

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/ एमपी में बीजेपी ने ग्रामीण स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए नया मास्टर प्लान तैयार किया है, क्योंकि कहा जा रहा है कि कांग्रेस के लिए सूबे में ग्रामीण परिवेश में मुफीद माहौल नजर आ रहा है, कांग्रेस का भी पूरा फोकस ग्रामीण स्तर पर पार्टी को मजबूती देने को है, जिसके चलते बीजेपी भी अलर्ट हो चुकी है, जिसकी झलक आने वाले वक्त में दिखाई देने लगेगी।

बीजेपी पंच परमेश्वर कमेटी का फिर से करेगी गठन
गांव की राजनीति के जरिए ही कांग्रेस पार्टी सत्ता के गलियारों तक पहुंचती रही है, बीजेपी ने इस बात को समझकर आगामी पंचायत चुनावों को लेकर नई रणनीति पर काम करना शुरु कर दिया है, बूथ स्तर पर शक्ति केंद्रों को  मजबूत करने के साथ अब निष्क्रिय पंच परमेश्वरों को हटाया जाएगा, इन पर नए चेहरों को तवज्जों दी जाएगी, ताकि पार्टी को ग्रामीण स्तर पर किसी चुनौती का सामना ना करना पड़े।

भोपाल में इंदौर बीजेपी के नेताओं की बल्ले-बल्ले… दीनदयाल भवन में मिल रहे अहम पद

बूथ पर बीजेपी का फोकस
बीजेपी बूथ लेवल पर काम करने वाली पार्टी मानी जाती है, इसके साथ ही पन्ना प्रमुख की परंपरा के जरिए भाजपा ने सत्ता की चौखट पर कई सालों का सफर तय कर लिया है, मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद बीजेपी ने 5 से 7 बूथों को मिलाकर शक्ति केंद्रों का निर्माण किया है, उस पर प्रभारी नियुक्त करने के बाद नए सिरे से निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की पहचान की जाएगी, जिस पर पार्टी आलाकमान भोपाल ने नजर रखेगा, जिसके लिए जल्द प्रभारी नियुक्त करने की प्रक्रिया पर काम करने की बात भी कही जा रही है।

भोपाल में बढ़ा गौरव रणदीवे का दबदबा… अपने साथियों को दिलाया बड़ा पद