इंदौर/आई संवाद/ शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क चौड़ीकरण कार्य को गति देने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार रोड तक रिमूवल अभियान चलाया जा रहा है। सड़क निर्माण में बाधा बन रहे निर्माणों को हटाने की कार्रवाई निगम के रिमूवल विभाग द्वारा की गई।
सड़क चौड़ीकरण का कार्य
नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर शुरू की गई इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद रही और व्यवस्थाओं की निगरानी करती रही। अभियान के तहत सड़क चौड़ीकरण में अवरोध उत्पन्न कर रहे निर्माणों को हटाया गया ताकि प्रस्तावित विकास कार्य समय पर पूरा किया जा सके।
ये भी पढ़ें – ननि की तोड़फोड़ कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस की जन अधिकार यात्रा… मुआवजे और पुनर्वास की उठाई मांग!
ये अधिकारी रहे मौजूद
कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त आकाश सिंह, प्रखर सिंह एवं अभय राजनगवंकर सहित रिमूवल अधिकारी अंकेश बिरथरे, भवन अधिकारी पल्लवी पाल और रिमूवल सहायक बबलू कल्याणे उपस्थित रहे। निगम अधिकारियों ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण परियोजना को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए आगे भी आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।
छावनी के पीड़ितों ने एक बार फिर लगाए पोस्टर… बीजेपी नेताओं को दिया धन्यवाद!










