Digvijaya Singh Pushyamitra Bhargav

इंदौर महापौर के पत्र का दिग्विजय सिंह ने किया स्वागत… फोन पर जताया आभार!

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा उनके खिलाफ कथित रूप से सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना को लेकर भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को भेजे गए पत्र का स्वागत किया है। इस संबंध में उन्होंने महापौर से दूरभाष पर बातचीत भी की।

तथ्यों को प्रस्तुत किया जाएगा – दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह ने महापौर को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस पहल से उन्हें सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष विस्तार से रखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि न्यायालय में तथ्यों और परिस्थितियों को पूरी स्पष्टता के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – लाड़ली बहनों हो जाओ तैयार… इस दिन आएंगे खाते में 1500 रुपये!

सत्य और तथ्यों का दिया हवाला
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि को अपनी बात रखने तथा संवैधानिक और न्यायिक प्रक्रियाओं के तहत अपना पक्ष रखने का अधिकार है। उन्होंने विश्वास जताया कि न्यायालय के समक्ष सत्य और तथ्य सामने आएंगे तथा सभी पहलुओं पर निष्पक्षता के साथ विचार किया जाएगा।

Indore News: 80 रुपये किलो हुआ टमाटर… जानिये आखिर क्या है इसका कारण!