भोपाल/आई संवाद/ मध्यप्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए 14 जून राहत और सौगात भरा दिन साबित हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को सागर जिले की देवरी विधानसभा अंतर्गत केसली से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी करेंगे। हालांकि शासन की ओर से अभी तक इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर चल रही तैयारियों और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए इस पर मुहर लगना लगभग तय माना जा रहा है।
डीबीटी के जरिए खाते में ट्रांसफर होगी राशि
यदि केसली से किस्त जारी की जाती है, तो प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 1500 रुपये की राशि भेजी जाएगी। इससे महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा और परिवारों की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें – बीजेपी विधायक की बहू को मारी गोली… फायरिंग से क्षेत्र में मचा हड़कंप!
केसली में की जा रही व्यापक तैयारियां
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर केसली क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान वे लगभग 350 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। यही वजह है कि यह दौरा प्रशासनिक, राजनीतिक और विकास के नजरिए से विशेष महत्व रखता है।
महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल
लाड़ली बहना योजना राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं में शामिल है। इसके माध्यम से पात्र महिलाओं को हर माह आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिल रहा है।
छावनी के पीड़ितों ने एक बार फिर लगाए पोस्टर… बीजेपी नेताओं को दिया धन्यवाद!









