meenakshi-natarajan-rajya-sabha-nomination-rejected

Big Breaking News: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज… इस वजह से चुनाव से हटीं नटराजन!

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/ राज्यसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया है। नामांकन प्रक्रिया की जांच के दौरान उठी आपत्तियों के बाद यह फैसला लिया गया।

बीजेपी ने ली थी आपत्ति
जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र पर आपत्ति दर्ज कराई थी। भाजपा का आरोप था कि उम्मीदवार द्वारा नामांकन फॉर्म में आवश्यक जानकारी पूरी तरह से प्रस्तुत नहीं की गई। विशेष रूप से उन पर आपराधिक प्रकरणों से संबंधित जानकारी छिपाने का आरोप लगाया गया था।

दस्तावेजों के परीक्षण के बाद किया निरस्त
नामांकन पत्रों की जांच के दौरान रिटर्निंग अधिकारी ने आपत्तियों और उपलब्ध दस्तावेजों का परीक्षण किया, जिसके बाद उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया। इस निर्णय के बाद राज्यसभा चुनाव की राजनीतिक तस्वीर में नया मोड़ आ गया है।

ये भी पढ़ें – राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस को सताया ऑपरेशन लोटस का डर… विधायकों को किया बेंगलुरु शिफ्ट!

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं मीनाक्षी नटराजन
मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के करीबी नेताओं में गिना जाता है। कर्नाटक मूल की मीनाक्षी नटराजन को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का विश्वसनीय सहयोगी माना जाता है। पार्टी ने उन्हें मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया था।

कांग्रेस की तरफ से नहीं आई प्रतिक्रिया
नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस की ओर से अभी आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। वहीं, इस घटनाक्रम ने राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। अब सभी की नजर कांग्रेस की अगली रणनीति और संभावित कानूनी या राजनीतिक कदमों पर टिकी हुई है।

ये भी पढ़ें – कुबेरेश्वरधाम में गेट बंद होने से भड़के व्यापारी… सड़क पर उतरकर शुरू किया धरना!