इंदौर/आई संवाद/ श्री परशुराम सेना, अरविंदो हॉस्पिटल, मां सेवा स्वास्थ्य एवं जनकल्याण फाउंडेशन तथा साईं राम अखंड सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।
श्री परशुराम सेना ने दी जानकारी
श्री परशुराम सेना प्रदेश अध्यक्ष पं. अनूप शुक्ला एवं त्रिलोक खत्री ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। परशुराम सेना मां सेवा स्वास्थ्य एवं जन कल्याण फाउंडेशन, साईं राम खंड सेवा समिति के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा (पप्पी) ने जानकारी दी कि जांच के दौरान पात्र लोगों को निशुल्क चश्मों का वितरण किया गया, तथा आवश्यकतानुसार आई ड्रॉप भी प्रदान किए गए।
ये भी पढ़ें – भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव के महंत ने त्यागा अन्न-जल… हुए नाराज!
निशुल्क आंखों के ऑपरेशन का लाभ
शिविर में रजिस्ट्रेशन कराने वाले जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क नेत्र ऑपरेशन की सुविधा के लिए भी चिन्हित किया गया। आयोजकों ने सभी सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सकों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी जनहित में ऐसे स्वास्थ्य सेवा शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। शिविर में मुख्य रूप से भाजपा वरिष्ठ नेता सुभाष धौलपुरे, प्रकाश सेरोके, वीरेंद्र शर्मा, विजय नीमा, नमन दुबे, भूपेन तिवारी, छोटू उस्ताद शाहिद और बड़ी संख्या में परशुराम सेना के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शिविर में सुरुचिपूर्ण भोजन की व्यवस्था
भंडारे वाला मंदिर पूरे क्षेत्र में जरुरतमंदों की सहायता करने के लिए जाना जाता है, प्रत्येक बुधवार को यहां पर जररुतमंद आकर भोजन करते हैं, जिन्हें अन्य सुविधाएं भी समिति की तरफ से प्रदान की जाती है, कपड़े और दवाईओं को व्यवस्था भी समिति दानदाताओं के माध्यम से करती है। इसी तरह पिछले बुधवार को आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर के दौरान सभी लोगों को स्वादिष्ट भोजन के रुप में आमरस,पुरी, रोटी, सब्जी, गुलाब जामुन, नुक्ती, गुपचुप मिठाई, काजू कतली, सेंव दिया गया। इस दौरान शुरुआती दौर में करीब 11 जरुरतमंद मरीजों को ऑपरेशन के लिए श्री अरविंदो हॉस्पिटल भेजा गया।
जल संकट के बाद इंदौर नगर निगम के सामने नई चुनौती… जल भराव बनेगा समस्या!










