Indore Rural Police Leave Order

Indore Police: एसपी के आदेश को आईजी ने किया निरस्त… नियमविरुद्ध आदेश का हवाला!

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ इंदौर ग्रामीण पुलिस में काफी दिनों से छुट्टी को लेकर अजीब स्थिति निर्मित हो गई थी, निचले स्तर के पुलिस अधिकारी एसपी के आदेश को लेकर परेशान नजर आ रहे थे, क्योंकि उन्होंने छुट्टियों को लेकर पहली बार अजीब आदेश जारी कर दिया था। जिसके कारण दबी जुबान में डीएसपी और टीआई स्तर के अधिकारी आदेश को लेकर पशोपेश में थे। इस आदेश के अतंर्गत निचले स्तर के पुलिस अधिकारियों की 30 दिन या उससे ज्यादा दिन की छुट्टियां एसपी स्तर पर ही मंजूर करने की बात कही गई थी।

ये था आदेश में खास
दरअसल, पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार वर्मा ने आदेश में निर्देशित किया था कि सहायक उप निरीक्षक (ASI) और इससे ऊपर के पदों के सभी अधिकारियों के छुट्टी के आवेदन उनके द्वारा मंजूर किए जाएंगे। इसके अलावा 30 या उससे ज्यादा दिन की छुट्टी उनकी अनुमति के बिना स्वीकृत नहीं की जाएगी। जिसके चलते उनसे निचले स्तर के पुलिस अधिकारियों में नाराजगी दिखाई दे रही थी। वहीं अब इंदौर रेंज के आईजी अनुराग सिंह ने एसपी के आदेश पर रोक लगा दी है।

ये भी पढ़ें – सीएम डॉ. मोहन यादव का दिल्ली दौरा… मध्यप्रदेश के सियासी समीकरण पर दिग्गजों से करेंगे चर्चा!

आदेश में एसपी ने दिया था तर्क
एसपी ने आदेश को लेकर तर्क दिया था कि कई बार कर्मचारी बिना बताए अवकाश पर चले जाते हैं, जिससे कानून-व्यवस्था और संवेदनशील ड्यूटी प्रभावित होती है, इसलिए नियंत्रण व्यवस्था जरूरी है। SP का आदेश जारी होने के बाद इंदौर पुलिस विभाग के अंदर असंतोष की स्थिति बन गई थी और कई थाना प्रभारियों और अधिकारियों ने इस आदेश पर आपत्ति भी जताई थी। जिसके चलते इंदौर रेंज आईजी अनुराग सिंह ने आदेश की समीक्षा की। इंदौर रेंज आईजी अनुराग सिंह ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (अवकाश) नियम 2025 और पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के खिलाफ मानते हुए निरस्त कर दिया।

MP News: शोक में डूबे कमलनाथ… दिग्गज कांग्रेस नेता का अचानक निधन!