भोपाल/आई संवाद/ 3 जून, बुधवार का दिन कांग्रेस के लिए शोक की लहर लेकर आया, जब छिंदवाड़ा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र पटेल के निधन की खबर आई। कांग्रेसियों ने खबर सुनने के बाद उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि की दी, क्योंकि महाकौशल के इलाके में सालों से वो कांग्रेस का झंडा बुलंद करने में पार्टी की मदद करते आए हैं। उन्होंने कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को नेता बनने में मदद की, इसी का नतीजा है कि छिंदवाड़ा में उनका नाम बड़े ही सम्मान के साथ लिया जाता है।
कमलनाथ ने जताया गहरा दुख
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र पटेल के निधन के निधन की खबर मिलने के बाद कांग्रेस संगठन और जिले की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर लीडर कमलनाथ ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘छिंदवाड़ा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मेरे प्रिय साथी रहे राजेंद्र पटेल जी के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। उनके निधन से कांग्रेस परिवार एवं जिले की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है।’
दिवंगत राजेंद्र पटेल का लंबा राजनीतिक सफर
राजेंद्र पटेल लंबे समय से कांग्रेस संगठन के साथ जुड़े हुए थे, और जिले की राजनीति में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनके निधन की खबर मिलने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गहरा दुख जताया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके किए कामों को याद किया। साथ ही शोकाकुल परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
राज्यसभा की रेस में कांग्रेस से 5 नेताओं के नाम सबसे आगे… आलाकमान की मुहर का इंतजार!









