Bhootnath Baba Temple Land Dispute

इंदौर के प्रसिद्ध भूतनाथ बाबा मंदिर पर भूमाफियाओं की नजर… भक्तों ने लगाया गंभीर आरोप!

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ इंदौर के राऊ (रंगवासा) में स्थित प्रसिद्ध भूतनाथ बाबा का मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। यहां पर भक्तों को बीमारियों, संतान प्राप्ति और अन्य परेशानियों से निजात पाने में मदद मिल रही है। वहीं अब मंदिर पर भूमाफियाओं की नजर पड़ गई है, यह आरोप बाबा भूतनाथ मंदिर के भक्त मंडल ने लगाया है। भक्तों ने भूमाफिया के कब्जे से मंदिर के रास्ते को मुक्त कराने की मांग की। जिसके चलते भक्तों ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर चिलचिलाती धूप में धरना दिया।

प्रदर्शनकारियों की मांगें
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग को लेकर लंबे समय से विवाद बना हुआ है। जिसका हल निकाला जाना चाहिए, क्योंकि अब देशभर से बाबा के दर्शन करने लिए भक्त आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने मंदिर से जुड़े पुराने ट्रस्ट और भूमि रिकॉर्ड संबंधी मुद्दों पर भी कार्रवाई की मांग की। लंबे समय से संघर्ष करने के बाद भी मुद्दे का समाधान नहीं निकल पा रहा है, जबकि प्रशासन से कई बार अपील की गई, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा।

ये भी पढ़ें – जल संकट के बाद इंदौर नगर निगम के सामने नई चुनौती… जल भराव बनेगा समस्या!

दस्तावेजों के साथ रखा प्रमाण
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रवि पाटीदार और बाबा भूतनाथ भक्त मंडली ने बताया कि सैकड़ों साल पुराना भूतनाथ नाथ बाबा के मंदिर की जमीन और रास्ते को नखराली ढाणी के मालिक संजय अग्रवाल के द्वारा अवैध रुप से हड़पा जा रहा है। जिसके पीछे उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 1925 से लेकर 1958-59 तक जो भूमि सरकारी थी, वो अचानक 1991-92 में निजी कैसे हो गई और उसकी रजिस्ट्री भी कर दी गई। जिसको लेकर जल्द कार्रवाई की मांग की गई है।  

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने की चर्चा
प्रदर्शनकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी को देखकर रास्ते से जा रहे महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी रुक गए। उन्होंने हाथों में मंदिर बचाने के बोर्ड देखकर वजह जानी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उन्हें दस्तावेज दिखाए, जिसमें राजस्व विभाग के अधिकारियों की बेईमानी की बात कही गई। इस पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कलेक्टर शिवम वर्मा को फोन लगाया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। जिस पर मेयर भार्गव ने कहा कि केवल धरने से समाधान नहीं होगा, इसके लिए न्यायिक लड़ाई लड़ना होगी। हालांकि उसके बाद भी भूतनाथ भक्त मंडली के लोग धरना स्थल पर ही डटे रहे।

नगर भाजपा अध्यक्ष का जीतू पटवारी पर प्रहार, कहा – मैंने दिल का इलाज करा लिया है….