indore-rojgar-mela

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर… इंदौर में लगेगा एक दिनी रोजगार मेला!

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ शहर के युवाओं के लिए 1 जून, सोमवार का दिन रोजगार की सौगात लेकर आ सकता है। युवा संगम योजना के तहत रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेन्टिशिप के अवसर एक ही छत के नीचे मिलने वाले हैं। इसके तहत जिला रोजगार कार्यालय (जिला उद्योग केंद्र परिसर) में सुबह 10.30 से दोपहर 3 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया गया है, जिसका लाभ उठाकर युवा रोजगार पा सकते हैं। वहीं मेले में करियर निर्माण का मार्गदर्शन भी मिलेगा।  

मेले की ये रहेगी खासियत
मेले में करियर निर्माण मार्गदर्शन के साथ स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए ऋण प्रक्रिया संबंधी मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेने वाली है। जिनमें डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी, सूर्यवंशी मशीन टूल्स, यूनिफाई एचआर सॉल्युशन, ओशियन मोटर्स एवं मोजेक प्रायवेट लिमिटेड शामिल है। इन कंपनियों के द्वारा रोजगार के लिए 300 युवाओं का चयन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – सड़क चौड़ीकरण के प्रभावितों को मिलेगी राहत… टीडीआर का मिलेगा लाभ!

उपसंचालक ने दी जानकारी
उपसंचालक पीएस मंडलोई ने बताया कि 18 से 35 आयु वर्ष के हाईस्कूल से स्नातकोत्तर तक की शिक्षा प्राप्त युवा रोजगार मेले का लाभ उठा सकते हैं। जिसको लेकर अधिक से युवाओं से रोजगार मेले में आने की अपील की गई है। जिसमें युवाओं को इंटरव्यू के जरिए आने वाले वक्त में अन्य शैक्षणिक तैयारियों में भी मदद मिलेगी, ताकि वो अपना भविष्य संवार सके।

इंदौर में हजारों तोतों को ढूंढना होगा नया ठिकाना… कई पेड़ों की फिर दी जाएगी बलि!