इंदौर/आई संवाद/ इंदौर में बियाबानी और छावनी इलाके में नगर निगम का कार्रवाई की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि अब एक और बड़ी कार्रवाई का तैयारी में निगम जुट चुका है, इससे करीब 5 हजार लोगों के पेट पर लात पड़ेगी। इस कार्रवाई की जद में नगर निगम दफ्तर के सामने स्थित शिवाजी मार्केट आने वाला है। जिस पर कभी भी बुलडोजर चल सकता है। पहले भी मार्केट को हटाने के लिए निगम ने कार्रवाई की तैयारी की थी, लेकिन व्यापारियों ने कोर्ट से स्थगन आदेश ले लिया था, जिसके चलते कार्रवाई को टाल दिया गया।
कोर्ट से स्थगन समाप्त होने पर कार्रवाई
निगम अधिकारियों ने बताया कि कोर्ट की तरफ से स्थगन समाप्त हो चुका है, जिसके चलते कार्रवाई में किसी भी तरह की कोई बाधा नहीं आएगी। इसी के चलते एक बार फिर नगर निगम शिवाजी मार्केट को ध्वस्त करने की तैयारी में जुट गया है। संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए समय दिया गया है।
ये भी पढ़ें – खजराना गणेश मंदिर के नाम किसने भेजा पत्र… शहरभर में चर्चाओं का बाजार गर्म!
पुलिस और प्रशासन से मांगा सहयोग
निगम के सूत्रों के मुताबिक एक-दो दिन के भीतर कार्रवाई को अंजाम दिया जा सकता है। अमला पहले सामान को सुरक्षित निकालने के बाद रिमूवल की कार्रवाई करेगा। शांतिपूर्ण तरीके से कार्रवाई को संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग से पर्याप्त बल और जिला प्रशासन से सहयोग मांगा गया है। जिसके चलते पूर्ण बल मिलने के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
पहले भी हुई थी कार्रवाई की तैयारी
बता दें कि शिवाजी मार्केट को हटाने के लिए पहले भी कई बार कोशिश की गई है, लेकिन न्यायालय के आदेश और प्रशासनिक अड़चनों के चलते कार्रवाई नहीं की गई। वहीं अब निगम अधिकारियों का कहना है कि सारी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद कार्रवाई को पूरा किया जाएगा। जिसके लिए पुलिस और प्रशासनिक सहयोग मिलने का इंतजार है।
इंदौर की छावनी में सड़क चौड़ीकरण के बाद फूटा लोगों का गुस्सा… पोस्टर में जताई पीड़ा!










