इंदौर/आई न्यूज/ शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है, जिससे सरकारी मशीनरी को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है, कि आखिर वो शख्स कौन है, जिसने खजराना स्थित सिद्धि विनायक गणेश मंदिर के नाम से राज्य और केंद्र सरकार को पत्र लिख दिया। इससे सनसनी फैली हुई है, हालांकि अब तक साफ नहीं हो पाया है कि ये लेटर किसने लिख दिया।
मंदिर प्रबंधन कर रहा पड़ताल
खजराना गणेश मंदिर का प्रबंधन कलेक्टर शिवम वर्मा, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल संभालते है, जिसके कारण लोगों में कौतूहल का विषय बना हुआ है कि प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में चलने वाले मंदिर को लेकर किसने पत्र लिख दिया। हालांकि मंदिर प्रबंधक घनश्याम तिवारी ने बताया कि ऐसा कोई पत्र नहीं भेजा गया है। पत्र के लिखने वाले और राज्य, केंद्र सरकार को भेजने की बात वायरल करने वाले की जांच होना चाहिए।
ये भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट के कड़े आदेश का इंदौर पर होगा असर… रहवासी इलाके हुए फुली कमर्शियल!
सूत्रों से मिली जानकारी
जानकारी के मुताबिक, एक पत्र राज्य और केंद्र सरकार को भेजा गया है, जो खजराना गणेश मंदिर के लेटरहेड पर जारी किया गया है। इस लेटर में आईडीए के बनाए स्कीम नंबर 134 में बुजुर्गों के लिए बनाए गए वृद्धाश्रम का संचालन खजराना गणेश मंदिर प्रबंधन को देने का आग्रह किया गया है, हालांकि अब तक इसकी मूल प्रति के सामने आने का इंतजार है, जिसको लेकर प्रशासन पता लगाने में जुटा है कि किस शख्स ने ऐसा किया है।
राज्यसभा के लिए बीजेपी के संभावित उम्मीद्वारों की लिस्ट… संघ की पसंद भी साझा!










