sumitra-mahajan-mali-fir

पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के माली पर मामला दर्ज… मारपीट करने का लगा आरोप

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ इंदौर की पूर्व सांसद और पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के घर पर माली का काम करने वाले अरविंद यादव पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उसका दूसरे पक्ष के साथ घर के बाहर खड़े होने को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद नौबत मारपीट तक आ गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना में दूसरा पक्ष पड़ोसी बताया गया है, जिनके बीच कोई पुरानी रंजिश नहीं थी।

बाणगंगा पुलिस ने किया मामला दर्ज
अरविंद यादव पूर्व सांसद के यहां माली का काम करता है। वहीं काम के छुट्टी होने के बाद वापस आने पर उसने राजेश को घर के सामने खड़े होने पर टोका था, जिसके बाद विवाद होने पर मारपीट हो गई। घटना 24 मई की बताई जा रही है, उसी दिन पुलिस ने दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज कर ली थी। बाणगंगा पुलिस ने माली अरविंद यादव की शिकायत पर राजेश चौहान, संगीता चौहान, विवेक चौहान, अमन चौहान, विक्की चौहान, मिथुन चौहान और अर्जुन चौहान के खिलाफ मारपीट और विवाद का मामला दर्ज किया है। दूसरे पक्ष की शिकायत पर अरविंद यादव और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें – इंदौर की छावनी में सड़क चौड़ीकरण के बाद फूटा लोगों का गुस्सा… पोस्टर में जताई पीड़ा!

पुलिस कमिश्नर तक पहुंचा विवाद
अब मामला पुलिस कमिश्नर तक जा पहुंचा है, पुलिस कमिश्नर ने पूरे मामले की फाइल एसीपी रूबीना मिजवानी को बुलाकर तलब की, क्योकि पूर्व सांसद की ओर से मामले की जानकारी मांगी गई थी, और उचित कार्रवाई की मांग की गई थी, क्योंकि मामले में गलत एफआईआर की बात भी निकलकर सामने आ रही है। आरोप है कि मामला रुपये मांगने का था, जबकि एफआईआर में जिक्र नहीं किया गया।

इंदौर बीजेपी किसान मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर घमासान… जयपाल सिंह चावड़ा के लिए चुनौती!