भोपाल/आई संवाद/ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल एक बड़े मेगा शो का गवाह बनने वाला है, साउथ की आने वाली फिल्म पेद्दी के प्रमोशन के लिए गोविंदपुरा के दशहरा मैदान में बड़ा सा मंच तैयार किया जा रहा है। शनिवार को पेद्दी (Peddi) का मेगा इवेंट आयोजित होगा। जिसमें साउथ सुपरस्टार राम चरण तेजा के साथ फिल्म की टीम पूरी टीम भोपाल पहुंचेगी। इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 23 मई का फिल्म प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। जिसमें साउथ सुपरस्टार राम चरण की मौजूदगी और संगीत सम्राट एआर रहमान लाइव परफार्मेंस देने जा रहे हैं।
150 करोड़ के आधुनिक इक्विपमेंट का उपयोग
साउथ सुपरस्टार राम चरण और निर्देशक बुच्ची बाबू सना की फिल्म पेद्दी के प्रमोशन को लेकर शहरभर में चर्चा चल रही है। फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसको देखने का क्रेज सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। इसके पहले मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था, वहीं अब 23 मई को भेल दशहरा मैदान में बड़ा ग्रैंड म्यूजिकल इवेंट होने जा रहा है। इस इवेंट की सबसे बड़ी हाइलाइट ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान की लाइव परफार्मेंस होगी। जानकारी के मुताबिक इस ऐतिहासिक कॉन्सर्ट के लिए मुंबई से विशेष रूप से 150 करोड़ रुपए की कीमत वाले बेहद आधुनिक म्यूजिक इक्विपमेंट भोपाल मंगाए गए हैं।
ये भी पढ़ें – कॉकरोच जनता पार्टी कैसे करेगी काम… जानिये पार्टी के क्या होंगे मुद्दे?
श्रुति हासन और जाह्नवी कपूर भी रहेंगी मौजूद
फिल्म की पीआर टीम ने बताया कि मेगा शो के दौरान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रहने वाली है। गाने की लॉन्चिंग के वक्त राम चरण के साथ श्रुति हासन और जाह्नवी कपूर का शानदार अंदाज देखने को मिलेगा। बता दें कि फिल्म का तेलगु ट्रेलर पहले ही इंटरनेट पर 101 मिलियन से अधिक व्यूज पा चुका है, और नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है, वहीं कंपनी का लक्ष्य अब इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे शहरों में भी इसी तरह के बड़े प्रमोशनल शो आयोजित करना है।
ये भी पढ़ें – भोजशाला में 721 साल के बाद महाआरती… चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात!











