Cockroach Janta Party

कॉकरोच जनता पार्टी कैसे करेगी काम… जानिये पार्टी के क्या होंगे मुद्दे?

Share Latest News On:

नई दिल्ली/आई संवाद/ कॉकरोच जनता पार्टी नाम ने सोशल मीडिया को हिला कर रख दिया है, चारों तरफ बस इसकी चर्चा हो रही है, कई लोग जानने की कोशिश में लगे हैं कि इस पार्टी से कैसे जुड़ा जाए, जिनमें सबसे ज्यादा भरमार युवाओं की बताई जा रही है, तो बता दें कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भारत का एक व्यंग्यात्मक  सोशल मीडिया राजनीतिक आंदोलन है। जिसकी शुरुआत मई 2026 में राजनीतिक संचार रणनीतिकार अभिजीत दिपके ने की है। यह कोई असली राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि युवाओं के गुस्से और बेरोजगारी को दर्शाने वाला एक ऑनलाइन मीम आंदोलन है।

कैसे शुरु हुआ आंदोलन?
दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत द्वारा की गई एक टिप्पणी के बाद उपजे विवाद से हुई। CJI ने एक टिप्पणी में बेरोजगार युवाओं को कथित तौर पर ‘कॉकरोच’ (तिलचट्टा) कहा था। जिसके बाद देश के युवाओं, विशेष रूप से Gen-Z ने इस शब्द को एक व्यंग्य के रूप में अपना लिया, और व्यवस्था तथा बेरोजगारी के खिलाफ ऑनलाइन विरोध दर्ज कराने के लिए इस वर्चुअल पार्टी की स्थापना की। जिसके बाद सोशल मीडिया पर अन्य राजनीतिक दलों से ज्यादा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फॉलोअर्स बढ़ गए।

ये भी पढ़ें – मध्यप्रदेश में राज्यमंत्रियों का बढ़ेगा ओहदा… रिपोर्ट कार्ड जांचने के बाद हुआ निर्णय!

कॉकरोच जनता पार्टी की जुड़ी खास बातें
संस्थापक:
बोस्टन विश्वविद्यालय से पढ़े अभिजीत दिपके ने आम आदमी पार्टी के पूर्व सोशल मीडिया कार्यकर्ता के रूप में काम किया था।

नारा: इस पार्टी का नारा ‘आलसियों और बेरोजगारों की आवाज’ है।

लोकप्रियता: बेरोजगारी, पेपर लीक और राजनीतिक व्यवस्था से निराश युवाओं ने इसे भारी समर्थन दिया और कुछ ही दिनों में इसके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या लाखों में पहुंच गई।

विचारधारा: यह आंदोलन मुख्य रूप से मीम्स और डिजिटल अभियानों का उपयोग करके सिस्टम पर तंज कसता है, और राजनीतिक जवाबदेही की मांग करता है।

ये भी पढ़ें – भोजशाला में 721 साल के बाद महाआरती… चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात!