स्कूली विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को तस्वीर भेंट की

Share Latest News On:

स्कूली विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को तस्वीर भेंट की
—-
विद्यार्थियों की प्रतिभा देख 11-11 हजार रुपये पारितोषित के रूप में प्रदान करने के दिए निर्देश

इंदौर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर में स्कूली विद्यार्थियों की उत्कृष्ट चित्रकारी प्रतिभा की सराहना की। निपानिया स्थित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी ईशान भालसे एवं शिवा वर्मा द्वारा मुख्यमंत्री का स्कैच सह तस्वीर बनाकर भेंट की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोनों विद्यार्थियों को अपने पास बुलाकर उनसे आत्मीय परिचय प्राप्त किया और उनकी कलात्मक प्रतिभा की प्रशंसा कर सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा को निरंतर निखारने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए दोनों को 11-11 हजार रुपये पारितोषिक स्वरूप प्रदान करने के निर्देश कलेक्टर श्री शिवम वर्मा को दिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *