गैस सिलेंडरों से जुड़ी समस्या और शिकायतों का होगा समाधान

Share Latest News On:

एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता और कालाबाजारी रोकने के लिए जिले में कंट्रोल रूम स्थापित
—–
गैस सिलेंडरों से जुड़ी समस्या और शिकायतों का होगा समाधान

इंदौर जिले में एलपीजी सिलेंडरों की सुचारू उपलब्धता और कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। आम उपभोक्ता गैस सिलेंडर से जुड़ी किसी भी समस्या, शिकायत या सुझाव के लिए कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकेंगे।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार जिले में घरेलू सिलेंडरों की सहज उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0731-2993900 जारी किया गया है।
जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री एम.एल. मारू ने बताया कि इंदौर जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी से बचाने तथा घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
जिला स्तर पर गठित कंट्रोल रूम में सहायक आपूर्ति अधिकारी श्रीमती कल्पना परामानिक (मोबाइल नम्बर 9399142251), कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सवेसिंह गामड़ (8120041922) सहित कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री अंकित नागर (9200249020), श्री रोहित बर्मन (8085799812), श्री महेश जगताप (6260271176) और श्री अब्दुल समद  (9926062731) को तैनात किया गया है।
आम उपभोक्ता अपनी शिकायत या सुझाव कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 0731-2993900 पर दर्ज करा सकते हैं या फिर कलेक्टोरेट कार्यालय के कक्ष क्रमांक 221 में कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर भी जानकारी दे सकते हैं। कंट्रोल रूम प्रभारी और उनकी टीम प्राप्त शिकायतों को पंजी में दर्ज कर उनके त्वरित निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *