दिग्विजय सिंह-उषा ठाकुर में छिड़ी सनातन पर बहस... भोजशाला पर हुई तकरार!

दिग्विजय सिंह-उषा ठाकुर में छिड़ी सनातन पर बहस… भोजशाला पर हुई तकरार!

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/ भोजशाला का निर्णय आने के बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया सामने आने के बाद सियासी बाजार गर्म हो गया। इसी बीच पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक उषा ठाकुर के साथ उनकी बातचीत का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दिग्विजय सिंह खुद को पक्का सनातनी बताते नजर आ रहे हैं, उसमें वो ठाकुर के सनातनी होने पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं, तो जानिये दोनों के बीच क्या हुई बातचीत और दिग्विजय सिंह ने भोजशाला पर क्या कुछ कहा।

दिग्गी और उषा ठाकुर के बीच संवाद
बीजेपी विधायक उषा ठाकुर से बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘मैं जितना सनातनी हूं… क्या तुमने कभी नर्मदा परिक्रमा की है? क्या तुम एकादशी का व्रत करती हो?’ इस पर ठाकुर ने कहा, ‘आप व्यक्तिगत रूप से तो पक्के सनातनी हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से इसे स्वीकार नहीं करते।’ जवाब में दिग्विजय सिंह बोले कि, ‘मैं सार्वजनिक रूप से ही तो कह रहा हूं, अब और कैसे सार्वजनिक करूं? मैं सही सनातनी हूं।’

मुलायम सिंह यादव नहीं प्रतीक यादव के पिता… इसीलिये नहीं दी अखिलेश ने मुखाग्नि!

भोजशाला के मुद्दे पर बोले दिग्विजय सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री ने भोजशाला का फैसला आने पर कहा है कि ‘फैसले का अध्ययन किया जाएगा और देश के नियमों व प्रचलनों के अनुसार आगे कदम उठने चाहिए। जामिया मस्जिद, बनारस और अन्य तीन मामले पहले से सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं। भोजशाला एएसआई प्रोटेक्टेड साइट है, इसलिए वहां पूजा-अनुष्ठान की अनुमति का अंतिम निर्णय सुप्रीम कोर्ट ही करेगा। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि एएसआई की रिपोर्ट में कई दावों का जिक्र नहीं है, इसलिए पूरे फैसले की गहराई से जांच जरूरी है। इस दौरान उन्होंने सामाजिक सौहार्द बनाने की बात कही, और एक समुदाय को निशाना बनाने को अनुचित ठहराया। साथ ही कानून और संविधान के दायरे में रहकर निर्णय होने की बात कही।

बीजेपी के नेता नहीं मान रहे पीएम मोदी की बात… अब क्या होगा इसके पश्चात?