Indore Metro, Celebration on Wheels

इंदौर मेट्रो के विस्तार में हो रही देरी… यात्री नहीं मिलने से चल रही किटी पार्टी!

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ मेट्रो में आरामदायक सफर हर इंदौरी का सपना है, लेकिन इसका विस्तार नहीं होने की स्थिति में लोग सफर से बच रहे हैं, क्योंकि छोटी दूरी का सफर कुछ ही लोग करते हैं, जबकि गांधी नगर  से सुपर कॉरिडोर का सफर शुरु होने के बाद अब रेडिसन तक सफर का इंतजार है, सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहा तक के हिस्से के पूरा होने के बाद कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की मंजूरी भी मिल गई है। जिसमें अतिथि के फाइनल होने के बाद संचालन शुरु किया जाएगा।

आय के मामले में फिसड्डी
इंदौर मेट्रो परियोजना 17 किलोमीटर की तैयार की गई है, जिसके लिए 5800 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन नियमित और लंबी यात्रा शुरु नहीं होने के चलते महज कुछ रुपये ही आमदनी हो रही है। जिसको लेकर अधिकारियों में मंथन का दौर जारी है, कि किस तरह से मेट्रो प्रोजेक्ट को सफल बनाया जाए। जल्द ही इसका पूरी कार्ययोजना जनता के सामने होगी।

ये भी पढ़ें – इंदौर में मेट्रो के लिए टनल बनाने की मिली मंजूरी… 100 साल पुराने मकान रहंगे सुरंग के ऊपर!

मेट्रो प्रबंधन की ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स योजना’
मेट्रो से हो रहे घाटे को कम करने के लिए प्रबंधन ने नई योजना लॉन्च की है, जिसे ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स योजना’ नाम दिया गया है। इस योजना का जरिए सरकारी परिवहन व्यवस्था को इवेंट वेन्यू का रुप दिया गया है। जहां आम जनता के सफर से पहले निजी पार्टियां शुरू हो चुकी हैं।

48 महिलाओं ने की चलती मेट्रो में किटी पार्टी
‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स योजना’ के तहत शहर की 48 महिलाओं ने चलती मेट्रो में किटी पार्टी का आयोजन किया। गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर तीन तक बकायदा ‘मोम्ज इन मेट्रो’ के बैनर तले मनोरंजक सफर का आयोजन किया गया। आने वाले वक्त में कोच अब जन्मदिन, प्री-वेडिंग शूट, रील और वेब सीरीज की शूटिंग के लिए किराए पर उपलब्ध हैं। मेट्रो प्रबंधन इस योजना को मील का पत्थर बता रहे हैं, जबकि आम जनता को जल्द ही लंबे सफर का इंतजार है।

ये भी पढ़ें – किसका है ये तुमको इंतजार… इंदौर मैट्रो पर लगा कौनसा ब्रेक?