जबलपुर/आई संवाद/ बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा सोशल मीडिया पर जमकर एक्टवि हो गई हैं। वो लगातार पेट्रोल डीजल के दाम पर अपनी राय रख रहीं हैं। जिस पर लोगों की कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। स्तुति मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया थी, जिसमें वो पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर तंज कसती नजर आ रही थी, उन्होंने लिखा था कि ‘पेट्रोल डीजल के दाम जिस तरह से बढ़ रहे हैं तो क्या भविष्य में इसके लिए भी लोन मिलेगा? और क्या बैंक पेट्रोल डीजल ईएमआई पर खरीदने की सुविधा देगा?’
स्तुति मिश्रा की पोस्ट में था खास
सांसद वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा की पोस्ट बीजेपी की कार्यप्रणाली पर सवाल करती नजर आ रही थी। स्तुति ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा थी कि हम उस समय में हैं कि वह दिन दूर नहीं जब बैंक होम लोन, कार लोन, बिजनेस लोन के साथ ही पेट्रोल-डीजल पर भी लोन उपलब्ध कराएंगे 10% ईएमआई के साथ, यह इतिहास का बड़ा खराब दौर है, लड़ाई किसी की.. युद्ध किसी का.. और नुकसान आम जनता का। अंतर्राष्ट्रीय युद्ध के कारण तेल की आपूर्ति में कमी और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए हम सभी जिम्मेदार हैं।
दूसरी पोस्ट में दिया स्पष्टीकरण
वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा ने अपनी दूसरी पोस्ट में लिखा कि ‘मेरी पोस्ट उन सभी लोगों के लिए थी जो इस राष्ट्रीय समस्या को देखते हुए माननीय प्रधानमंत्री की अपील का पालन नहीं कर रहे हैं; यह सभी देशवासियों की नैतिक ज़िम्मेदारी है कि वे उन नियमों का पूरी तरह से पालन करें जिनसे तेल की खपत कम हो, और इस मुश्किल समय में अपना राष्ट्रीय योगदान दें। निस्संदेह, यदि हम सभी उन नियमों का सावधानीपूर्वक पालन करेंगे, तो कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी; अन्यथा स्थिति और भी बिगड़ सकती है। मेरी पोस्ट आने वाली एक समस्या के बारे में सभी के लिए एक चेतावनी थी, लेकिन कई लोगों ने इसे गलत समझ लिया। और उन सभी का धन्यवाद जिन्होंने इसे सही ढंग से समझा। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना हमारा कर्तव्य है। जो लोग इन निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं, वे मेरी उस पोस्ट को भी गलत समझ रहे हैं। हम सभी को मिलकर इस कठिन समय से पार पाना है। इस मामले से किसी भी व्यक्ति, संगठन या सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। यह हमारे देश के सभी नागरिकों की पूर्णतः निस्वार्थ भूमिका का प्रश्न है। हम सभी को यह करना है, और हम करेंगे भी। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे धैर्यपूर्वक इस मुश्किल समय का सामना करें। कृपया पोस्ट को पढ़ें, उसे समझें और समझदारी से काम लें।‘
ये भी पढ़ें – गुटबाजी पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान… मुस्कुराने पर कर दिया मजबूर!
स्तुति के दूसरे पोस्ट ने किया साफ
पूर्व बीजेपी अध्यक्ष की पत्नी स्तुति मिश्रा की दूसरी पोस्ट के बाद साफ हो गया कि उनका किसी तरह से भी बीजेपी को टारगेट करके नहीं लिखा गया था, जबकि उन्होंने वैश्विक समस्या के निदान की तरफ ध्यान आकर्षित कराया था, जिसके पीछे उनका मंशा पीएम मोदी की अपील का कड़ाई से पालन कराने की तरफ जोर था, लेकिन सवाल यह बनता है कि अचानक स्तुति मिश्रा की सक्रियता सोशल मीडिया पर क्यों बढ़ गई है, जिसमें पेट्रोल-डीजल की समस्या पर जनता का ध्यान आकर्षित करातीं नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़ें – विशाल मालवीय के कांग्रेस छोड़ने से कांग्रेस को कितना नुकसान… इंदौर में सियासी बयानबाजियों का दौर शुरु!









