इंदौर में वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस, दिव्यांगों के लिए न्याय व्यवस्था सुलभ बनाने पर जोर

इंदौर ने बनाया नया रिकॉर्ड: रेवती रेंज में 13.10 लाख पेड़ दर्ज

Share Latest News On:

2024 में लगाए गए 12.41 लाख पौधों का हुआ सत्यापन; एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने दी मान्यता

इंदौर। इंदौर ने पर्यावरण संरक्षण में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रेवती रेंज में 2024 में लगाए गए 12.41 लाख पौधों की री-काउंटिंग के बाद 13,10,012 पेड़ जीवित पाए गए। एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसे आधिकारिक मान्यता दी है।

करीब 100 सदस्यीय टीम ने 7 अगस्त से सत्यापन किया, जिसमें पौधों की स्थिति, देखभाल और नर्सरी व्यवस्था की जांच की गई। बड़े पैमाने पर पौधारोपण और लगातार संरक्षण को इस सफलता की मुख्य वजह माना गया।

बीएल संतोष ने कहा कि इंदौर ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि संरक्षण का मॉडल बनाया है। कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि इस वर्ष 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है और अभियान हर रविवार जारी रहेगा।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर को ग्रीन सिटी बनाने की दिशा में काम हो रहा है और ग्रीन एरिया 9% से बढ़ाकर 14% किया जाएगा। रेवती रेंज को भविष्य में ऑक्सीजन जोन के रूप में विकसित करने की योजना है।

अभियान में 12 हजार से अधिक लोग शामिल हुए, जिनमें विद्यार्थी, सामाजिक संगठन और शहरवासी रहे। रविवार को 51 हजार पौधे लगाए गए। प्रशासन ने बताया कि पौधारोपण और संरक्षण का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।