Rahul Gandhi Birthday

राहुल गांधी को शिवराज ने दी जन्मदिन की बधाई… राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज!

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें शुभकामनाएं देकर राजनीतिक हलकों में चर्चा छेड़ दी है। शिवराज सिंह चौहान ने दलगत सीमाओं से ऊपर उठते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी।

राजनीतिक शिष्टाचार की मिसाल पेश
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संदेश में राहुल गांधी के स्वस्थ, सुखद और सफल जीवन की कामना की। भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखे राजनीतिक मतभेदों के बावजूद उनके इस कदम को राजनीतिक शिष्टाचार और सौहार्द की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें – 20 जुलाई से शुरू होगा मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र… अहम मुद्दों पर होगी चर्चा!

मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
राहुल गांधी के जन्मदिन पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सीएम कमलनाथ, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से राहुल गांधी के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

राहुल गांधी के विचारों की प्रशंसा
जीतू पटवारी ने अपने संदेश में राहुल गांधी के संघर्ष, समर्पण और देश के प्रति उनके संकल्प की सराहना करते हुए उन्हें करोड़ों भारतीयों की उम्मीद बताया। वहीं अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी राहुल गांधी को जननायक बताते हुए उनके नेतृत्व और विचारों की प्रशंसा की।

स्वस्थ राजनीति का संकेत
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि वैचारिक मतभेदों के बावजूद लोकतांत्रिक परंपराओं के तहत एक-दूसरे को शुभकामनाएं देना स्वस्थ राजनीति का संकेत है। शिवराज सिंह चौहान की ओर से दी गई बधाई को भी इसी दृष्टि से देखा जा रहा है।

यात्री कृपया ध्यान दें…क्षिप्रा से चंबल तक किराया मात्र 55 रूपये, रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी सौगात!