Ujjain Simhastha Preparation

Ujjain News: सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज… संभागायुक्त और कलेक्टर ने किया सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण!

Share Latest News On:

उज्जैन/आई संवाद/ सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत शहर में चल रहे अधोसंरचना विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए संभाग आयुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह तथा कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मार्ग चौड़ीकरण परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

सड़क चौड़ीकरण कार्यों का अवलोकन
नियमित समीक्षा के क्रम में दोनों अधिकारियों ने नगर निगम द्वारा किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण कार्यों का स्थल पर पहुंचकर अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कवेलू कारखाना क्षेत्र से शांति नगर, राजेंद्र नगर और न्यू इंदिरा नगर होते हुए केटीएस शोरूम, नानाखेड़ा तक निर्माणाधीन मार्ग का पैदल भ्रमण किया।

ये भी पढ़ें – रेलवे ने दी यात्रियों को राहत… इंदौर-भोपाल-रतलाम और डॉ. अंबेडकर नगर-बांद्रा के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें!

मौके की स्थिति का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और मौके की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। सिंहस्थ महापर्व को ध्यान में रखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़क चौड़ीकरण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।

Indore News: इंदौर में फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी… कलेक्टर शिवम वर्मा का कड़ा संदेश!