Instagram Fake Profile

इंस्टाग्राम पर बना ‘करोड़पति’, हकीकत में निकला पुताई मजदूर… छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर ले गया!

Share Latest News On:

शहडोल/आई संवाद/ सोशल मीडिया पर बनाई गई एक झूठी पहचान का हैरान करने वाला मामला शहडोल में सामने आया है। इंस्टाग्राम पर खुद को अमीर कारोबारी और आलीशान जिंदगी जीने वाला बताने वाले युवक की असलियत पुलिस जांच में कुछ और ही निकली। युवक ने लग्जरी कारों, महलों और रॉयल लाइफस्टाइल की तस्वीरों के जरिए एक छात्रा को प्रभावित किया और उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

इंस्टाग्राम पर ‘करण राजपूत’
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने इंस्टाग्राम पर खुद को ‘करण राजपूत’ नाम से प्रस्तुत किया था। उसकी प्रोफाइल पर महंगी गाड़ियों, बड़े-बड़े बंगलों और शाही जीवनशैली की तस्वीरें साझा की गई थीं। इन्हीं तस्वीरों और दावों से प्रभावित होकर कॉलेज प्रथम वर्ष की एक छात्रा उसके संपर्क में आ गई।

छात्रा के परिजनों ने थाने में की शिकायत
मामला तब सामने आया जब छात्रा के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान पता चला कि युवक छात्रा को अपने साथ लेकर मुरैना पहुंच गया था। इसके बाद जैतपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया।

ये भी पढ़ें – महाकाल मंदिर में ‘पुष्पा’ अवतार की एंट्री… वीडियो वायरल होते ही प्रशासन ने लिया सख्त एक्शन!

असल में निकला ‘करण धानुक’
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी की पहचान ग्वालियर निवासी करण धानुक के रूप में हुई है। वह सोशल मीडिया पर जिस आलीशान जीवन का प्रदर्शन कर रहा था, उसका वास्तविक जीवन से कोई संबंध नहीं था। पुलिस के अनुसार युवक घरों में पुट्टी और पुताई का काम करता है, जबकि उसने ऑनलाइन खुद को संपन्न और प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में पेश किया था।

सोशल मीडिया की दुनिया अलग
इस घटना ने सोशल मीडिया पर बनाई जाने वाली फर्जी पहचान और उसके खतरों को एक बार फिर उजागर किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाली तस्वीरों और दावों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए, क्योंकि आभासी दुनिया की चमक-दमक कई बार वास्तविकता से बिल्कुल अलग होती है।

रतलाम के पास स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा खेल… तीन थाईलैंड की युवतियां पकड़ाई!