इंदौर/आई संवाद/ इंदौर अपने-आप में ऐसा अनोखा शहर है कि यहां पर कुछ नया करने की इच्छा कदम रखते ही हो जाती है। यहां के लोगों का पारंपरिक नाश्ता पोहा और जलेबी है, जिसके चटखारे लेने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं, बल्कि ये कहें कि पीएम मोदी तक ने इस शहर को स्वाद का राजधानी करार दे दिया, उसी इंदौर शहर में इन दिनों एक जिज्ञासा बनी है कि ‘अधूरा नहीं चलेगा’। जिसके पोस्टर पूरे शहरभर में लगे हुए हैं, हर कोई इसको पढ़कर सोचने पर मजबूर हो रहा है, कि आखिर ये है क्या?
क्या है पोस्टर में खास?
इंदौर शहर में जगह-जगह ‘अधूरा नहीं चलेगा’ लिखे पोस्टर लगे हुए हैं, जोकि लोगों के लिए कौतूहल का विषय बने हुए हैं, कोई इसके मीम्स बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है, तो कोई रील्स के जरिए पूछ रहा है कि आखिर ये क्या बला है, जिसने पूरे शहर में एक प्रश्न को जन्म दे दिया है। इन पोस्टरों के फोटो भी जमकर वायरल हो रहे हैं, कई सोशल मीडिया के ग्रुप में मेंबर्स से सवाल पूछा जा रहा है कि इसका कारण क्या है। जिसको लेकर पड़ताल भी शुरु हो चुकी है।
ये भी पढ़ें – राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल… कैलाश विजयवर्गीय के बयान ने बढ़ाया सियासी तापमान!
इन जगहों पर लगे पोस्टर
इंदौर शहर के पूर्वी और पश्चिमी दोनों इलाकों में ‘अधूरा नहीं चलेगा’ लिखे पोस्टर लगे हुए हैं। पूर्वी इलाके पलासिया, सुखलिया और एबी रोड समेत अन्य जगहों पर ये पोस्टर लगे दिखाई दे जाएंगे। पश्चिमी इलाके में बड़ा गणपति, एयरपोर्ट रोड समेत अन्य स्थानों इन पोस्टरों की भरमार है। जिनको देखकर हर कोई जानना चाहता है कि इसके पीछे क्या कोई व्यवस्था पर तंज कसा जा रहा है, या फिर मार्केटिंग को यह वही पुराना आइडिया है, जो कौन बनेगा करोड़पति के समय अपनाया गया था, जिसकी शुरुआत में शहरभर में मात्र ‘कौन बनेगा करोड़पति’ लिखे स्लोगन के पोस्टर जगह-जगह लगाए गए थे, बाद में उन्हीं जगहों पर कार्यक्रम शुरु होने की जानकारी साझा की गई थी।
बीजेपी के राज्यसभा कैंडिडेट्स पर कैलाश विजयवर्गीय ने दिया बयान… खुलकर रखी दिल की बात!










