इंदौर/आई संवाद/ मध्यप्रदेश की सियासत में शब्द बाणों की तीव्रता बेहद ही तेज हो चुका है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच वार और पलटवार का सिलसिला जारी है। अबकी बार बीजेपी के प्रदेश महामंत्री गौरव रणदीवे ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर जमकर शब्दबाणों की बरसात कर दी, जिससे मानसून की आमद के बीच सियासी गर्मी बढ़ गई। उन्होंने जीतू पटवारी को अब तक का सबसे नकारा और फेल अध्यक्ष करार दिया। जिसके चलते आने वक्त में सियासत और भी गर्म हो सकती है, क्योंकि गौरव रणदीवे और जीतू पटवारी इंदौर की सियासत में समकालीन माने जाते हैं।
रणदीवे का जीतू पटवारी पर करारा प्रहार
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की लगातार बयानबाजी के बाद सियासी पारा उफान पर है। जिसके जवाब में बीजेपी के प्रदेश महामंत्री गौरव रणदीवे उतर आए हैं। उन्होंने जीतू पटवारी पर करारा तंज कसते हुए कहा कि जीतू पटवारी इतिहास के सबसे नकारा और फेल अध्यक्ष हैं। उनको दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय पहले अपनी और अपनी डूबती हुई पार्टी की चिंता करनी चाहिए। साथ ही रणदीवे बोले कि आज कांग्रेस का आंतरिक सर्वे कराया जाए, तो यह साफ हो जाएगा कि मध्य प्रदेश इतिहास में जीतू पटवारी से ज्यादा नकारा और फेल अध्यक्ष पहले कभी नहीं रहा है। जीतू पटवारी को कार्यकर्ताओं की कोई चिंता नहीं है औऱ न ही संगठन की परवाह है।
ये भी पढ़ें – भोपाल में बढ़ा गौरव रणदीवे का दबदबा… अपने साथियों को दिलाया बड़ा पद
गौरव रणदीवे का बड़ा दावा
बीजेपी के प्रदेश महामंत्री ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस आज खुद टूटने की कगार पर खड़ी है। ये जो बयान जीतू पटवारी ने दिया है वो उनकी निजी निराशा है क्योंकि वे खुद का विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। कांग्रेस को आज नसीहत देने के बजाय खुद का अवलोकन करने की जरुरत है। रणदिवे ने कहा कि यह कहना कोई गलत नहीं होगा कि जीतू पटवारी इतिहास के सबसे फेल अध्यक्ष हैं। जानकारों के अनुसार गौरव रणदीवे के इस दावे को आगामी राज्यसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है, क्योंकि बीजेपी तीसरी सीट पर भी खेल कर सकती है, जिसके स्वर कांग्रेस की तरफ से सुनाई देने लगे हैं।
इंदौर की सड़कों के तीन किस्से… शायद हर शख्स इससे हुआ है रुबरु











