Indore POCSO Case

12 साल की बच्ची से 78 साल का बुजुर्ग करता था छेड़छाड़… कोर्ट से सुनाई 5 साल की सजा!

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ इंदौर में 78 साल के बुजुर्ग के द्वारा 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ और गंदी हरकत करने की घटना सामने आई थी, जिसकी शिकायत थाने में करने के बाद कोर्ट में मामला चल रहा था। जिसमें जिला कोर्ट ने सुनवाई करते हुए बुजुर्ग को पांच साल की सजा सुनाई है, और 30 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। सेशन जज रमा जयंत मित्तल ने मामले की सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया है।

ये है पूरा मामला
विशेष लोक अभियोजक वर्षा पाठक ने जानकारी दी कि बच्ची ने मां के साथ 30 अक्टूबर 2023 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि पिछड़े डेढ़ साल से 78 वर्षीय बुजुर्ग उसके साथ छेड़छाड़ करता है, और गंदी नीयत से छूने के साथ गेट के बाहर खड़ा होकर गंदे इशारे करता है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल बुजुर्ग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया। इस केस में नौ गवाहों के बयानों को आधार बनाकर कोर्ट ने फैसला सुनाया।

ये भी पढ़ें – हनीट्रैप गर्ल निकली HIV पॉजिटिव… कई नामी लोगों से संबंध बनाने के मोबाइल में मिले वीडियो

एनजीओ ने की थी मदद
दरअसल, सारे मामले का खुलासा तब हुआ जब 30 अक्टूबर 2023 को एनजीओ से जुड़ी एक महिला कार्यकर्ता उसके घर पर पहुंची। उसने पूछा कि क्या आपकी बेटी स्कूल जाती है और क्या उसके साथ वहां छेड़छाड़ होती है। आपकी बेटी ने इस बारे में कभी बताया है। जिसके बाद एनजीओ की कार्यकर्ता ने एक वीडियो के माध्यम से बच्ची को समझाया, तो पता चला कि डेढ़ माह से एक बुजुर्ग बच्ची को अश्लील इशारे करने के साथ बेड टच करता है। जिसके बाद बच्ची की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Indore News: इंदौर में गुंडों के बाद गुंडियों का आतंक… तीन युवतियों ने युवती पर किया जानलेवा हमला!