इंदौर/आई संवाद/ आईपीएल सीजन 2026 में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने धमाल कर दिया। उनकी उम्र के हिसाब से खेल और कार्यक्षमता लेकर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदौर रिसर्च करेगा। इस रिसर्च के बाद पता लगेगा कि आखिर कैसे वैभव सूर्यवंशी की कलाईयों ने आईपीएल में 72 छक्के जड़ दिए। उनके तन से ज्यादा मन की स्टडी पर ध्यान दिया जाएगा। रिसर्च करने वाली टीम में प्रबंधन विशेषज्ञों के साथ मनोवैज्ञानिकों को भी शामिल किया जाएगा। बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने इतनी कम उम्र में अपनी बल्लेबाजी के दम पर पूरी टीम को अपने पर निर्भर कर दिया, उनके स्कोर के आधार पर ही टीम का भविष्य तय होता नजर आया।
वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी का कमाल
वैभव सूर्यवंशी को क्रिकेट की दुनिया में वंडर बॉय कहा जा रहा है, जिसने आईपीएल 2026 के सीजन में 72 छक्के लगाकर क्रिस गेल के 59 छक्कों का 14 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया, वो भी काफी बड़े अंतर के साथ। उनकी उसी क्षमता की तारीफ सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी से लेकर क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ी कर चुके हैं, जबकि वैभव की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स फाइनल से महज एक कदम दूर रह गई। गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी पारी ने वैभव के शौर्य को फाइनल तक चमकने से रोक दिया, लेकिन फिर भी वो सीजन के 5 अवॉर्ड लेकर घर पहुंचे।
ये भी पढ़ें – जल संकट के बाद इंदौर नगर निगम के सामने नई चुनौती… जल भराव बनेगा समस्या!
रिसर्च करने का कारण
आईआईएम के डायरेक्टर हिमांशु रॉय ने बताया कि स्टडी में ‘डार्क साइड’ पर फोकस किया जाएगा। कम उम्र में थोड़ी सी प्रसिद्धि, करोड़ों रुपये के ऑफर और सोशल मीडिया की चकाचौंध विचलित कर देती है। कई बच्चे इस चकाचौंध के शिकार हो जाते हैं, परंतु वैभव ने शुरुआत से लेकर अब तक धुंआधार प्रदर्शन कर अपनी मजबूत मानसिक स्थिति को दर्शाया है। उन्होंने कहा कि जिस उम्र में वैभव सूर्यवंशी एक परिपक्व की तरह खेल रहे हैं, वो असाधारण है। ऐसे में समझने के लिए रिसर्च का सहारा लिया जा रहा है कि आने वक्त में ऐसी प्रतिभाओं को आगे तक कैसे संभाला जाए।
नगर भाजपा अध्यक्ष का जीतू पटवारी पर प्रहार, कहा – मैंने दिल का इलाज करा लिया है….










