खंडवा/आई संवाद/ मध्यप्रदेश के खंडवा से रिश्तों को तार-तार करने के साथ कायराना हरकत का मामला सामने आया है। यहां पर एक 10 वर्षीय मूक-बधिर (बोलने और सुनने में असमर्थ) मासूम बच्ची का अपहरण कर कलयुगी रिश्तेदार ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी किडनेप कर बच्ची को जंगल में ले गया, और अपनी कायराना करतूत को अंजाम दिया। पुलिस को सूचना मिलने पर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें तीन दिनों के बाद बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। वहीं आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया गया।
बच्ची का लालच देकर किया अपहरण
पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार, 29 मई की है। आरोपी रिश्ते में बच्ची के मामा का साला लगता है, जिसने मासूम को अकेला पाकर किराना दुकान से सामान दिलाने का झांसा दिया और बाइक पर बैठाकर जंगल की तरफ ले गया। जब बच्ची के दादा घर आए तो उन्हें पोती के नहीं मिलने पर पड़ोसियों से पूछताछ की, जिसमें उन्हें बताया का उनका रिश्तेदार बच्ची को बाइक पर बैठाकर ले गया।
ये भी पढ़ें – हनीट्रैप गर्ल निकली HIV पॉजिटिव… कई नामी लोगों से संबंध बनाने के मोबाइल में मिले वीडियो
पुलिस ने चलाया सघन सर्च ऑपरेशन
बच्ची के लापता होने पर परिजन ने थाने की शरण ली, जिनकी शिकायत पर पुलिस ने आसपास से सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए, जिसमें आरोपी के मूवमेंट का पता चला। पुलिस ने आसपास के गांवों में सर्चिंग करने के साथ जंगलों में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। जिसमें 31 मई की सुबह बच्ची को सुरक्षित जंगल से छुड़ा लिया गया, और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
बच्ची ने इशारों में बताया दर्द
पीड़िता बच्ची के मूक बधिर होने की स्थिति में पुलिस ने पूरी सावधनी बरतते हुए एक्सपर्ट्स और महिला पुलिस अधिकारियों की मदद से बयान दर्ज किए। टीआई राजेंद्र नरवरिया ने बताया कि बच्ची ने इशारों-इशारों में अपने साथ हुई दरिंदगी की पूरी कहानी बयां की। जिसके बाद आरोपी पर अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की तत्परता को लेकर लोगों ने जमकर सराहना की, और बच्ची के हुई वारदात के बाद उनके मन में भारी आक्रोश दिखाई दिया।
जिंदा बेटी की हत्या में पिता-भाई को भेजा जेल… बेटी बोली – जिंदा हूं मैं साहब!









