narmada-kshipra-link-pipeline-burst

BIG BREAKING: नर्मदा-क्षिप्रा लिंक पाइपलाइन फूटी, तेज धमाके के साथ कई फीट ऊंचा उठा पानी का फव्वारा

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/शहर और आसपास के क्षेत्रों को पानी पहुंचाने वाली नर्मदा-क्षिप्रा लिंक परियोजना की पाइपलाइन रविवार को इंदौर-खंडवा रोड स्थित सिमरोल के पास भैरवघाट क्षेत्र में अचानक फूट गई। पाइपलाइन फूटने के साथ ही तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद कई फीट ऊंचाई तक पानी का विशाल फव्वारा निकलने लगा।

दबाव के चलते फूटी लाइन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पाइपलाइन में दबाव अधिक होने के कारण पानी की धार इतनी ऊंचाई तक पहुंची कि वह पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के स्तर तक दिखाई देने लगी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हजारों गैलन पानी बहा
पाइपलाइन फूटने से हजारों गैलन पानी सड़क पर बह गया। तेज बहाव के कारण सड़क किनारे स्थित कई मकानों और ढाबों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर पानी भरने से यातायात भी प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को सावधानी के साथ निकलना पड़ा।

ये भी पढ़ें – युवाओं के लिए सुनहरा अवसर… इंदौर में लगेगा एक दिनी रोजगार मेला!

मौके पर पहुंची तकनीकी टीम
घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। पाइपलाइन से पानी के रिसाव को रोकने और नुकसान का आकलन करने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि पाइपलाइन में अत्यधिक दबाव या तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ है।

पाइपलाइन मरम्मत की तैयारी
फिलहाल अधिकारियों द्वारा पाइपलाइन की मरम्मत की तैयारी की जा रही है। घटना के कारण आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। विभाग की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जल्द से जल्द व्यवस्था सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हनीट्रैप गर्ल निकली HIV पॉजिटिव… कई नामी लोगों से संबंध बनाने के मोबाइल में मिले वीडियो