indore-weather

इंदौर वालों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत… झमाझम बारिश का दौर होगा शुरु

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ गर्मी की तपन ने पूरे इंदौर शहर को भट्टी बनाया हुआ है, दिन के समय सड़क पर कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं, लोग घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं, क्योंकि आसमान से आग बरस रही है, वहीं अब एक-दिन के बाद का घेरा शहर पर छाने को तैयार है, क्योंकि मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि 1 से 3 जून तक बारिश की संभावना है, जिसके लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और बादल छाने के कारण तापमान में भी कमी आएगी। 4 से 6 डिग्री पारा कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

बुधवार से तापमान में आई कमी
27 मई बुधवार से इंदौर में तापमान में कमी देखने को मिली, विमानतल के पास स्थित मौसम केंद्र में अधिकतम पारा 40.4 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि मंगलवार के मुकाबले 0.8 डिग्री कम था। वहीं रात से सुबह के बीच में न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 2 डिग्री पिछले दिन के मुकाबले 0.1 डिग्री ज्यादा था। इसी तरह पारे की गिरावट निचले इलाके में बारिश के दौर शुरु होने के चलते बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – नवतपा में मंदिरों में बदली देवी-देवताओं की दिनचर्या… ठंडे व्यंजनों का लगाया जा रहा भोग!

1 से 3 जून तक बारिश का दौर शुरु
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार यानी 31 मई से शहर में बारिश की संभावना बनी रहेगी, जोकि 3 जून तक जारी रहने की संभावना जताई गई है। बारिश के चलते गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही अच्छी बारिश होने से सूखे बोरिंग फिर से शुरु हो सकते हैं, जिसके चलते जल संकट से भी राहत मिलने की संभावना है। वहीं अब मंदिरों में भी अच्छी बारिश के लिए पूजा अर्चना का दौर शुरु होने वाला है।  

 

इंदौर में उतरा जल स्तर… शीलनाथ मंदिर के कुंड में महज 5 फीट पर पानी ही पानी!