indore-bjp-ward-president

एमपी बीजेपी जल्द करेंगी वॉर्ड अध्यक्षों का ऐलान… इंदौर में बढ़ाई शक्ति केंद्रों की संख्या!

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ बीजेपी आगामी चुनावी रणनीति के तरह प्रशिक्षण वर्गों का सहारा ले रही है, इसके साथ ही संगठनात्मक ढांचे के निर्माण को अंतिम रुप दिया जा रहा है। प्रदेश, नगर, मंडल और उसके बाद अब वॉर्ड स्तर पर नियुक्तियों का दौर शुरु होने वाला है। इसके लिए स्थानीय विधायकों से संगठन के माध्यम से 3-3 नामों का पैनल लिया गया है। इन्हीं में से एक कार्यकर्ता का सर्वसम्मति से चयन कर वॉर्ड अध्यक्ष का दायित्व सौंपा जाएगा। जिसकी घोषणा अगले महीने होने की संभावना जताई गई है।

बीजेपी के वॉर्ड अध्यक्षों में देरी
बीजेपी के बूथ स्तरीय रणनीति को मजबूत करने के लिए बनाए शक्ति केंद्रों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस वक्त लगातार शक्ति केंद्रों की बैठक का दौर जारी है। वॉर्ड अध्यक्ष के दावेदार भी सक्रिय हो चुके हैं, जोकि अपने विधायक के माध्यम से नाम को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। हालांकि एक भी विधायक की तरफ से नाम पार्टी संगठन तक नहीं पहुंचा है, जिसके चलते पार्टी आलाकमान सख्त निर्देश जारी कर सकता है।

ये भी पढ़ें – बीजेपी में प्रशिक्षण के बाद देना होगी परीक्षा… परिवहन के लिए होगा ई-वाहनों का प्रयोग

इंदौर में शक्ति केंद्रों में इजाफा
इंदौर बीजेपी के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के अस्वस्थ होने की स्थिति में वॉर्ड अध्यक्षों की नियुक्ति रुक गई है। विधायकों के नाम देने में रुचि नहीं दिखाने पर काम लगभग रुक गया है। इससे अलग शक्ति केंद्रों पर बैठकों का काम शुरु हो चुका है। पार्टी संगठन की तरफ से तय किए नेता शक्ति केंद्रों पर जा रहे हैं, जहां से पार्टी की गतिविधि संचालित की जाती है। जिसके चलते मतदाताओं की संख्या बढ़ने पर इंदौर शहर में 65 शक्ति केंद्र बढ़ाए गए हैं, जिसके चलते 65 शक्ति केंद्र हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें – विशाल मालवीय के कांग्रेस छोड़ने से कांग्रेस को कितना नुकसान… इंदौर में सियासी बयानबाजियों का दौर शुरु!