indore-bjp-training-camp

बीजेपी में प्रशिक्षण के बाद देना होगी परीक्षा… परिवहन के लिए होगा ई-वाहनों का प्रयोग

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ बीजेपी में आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम बेहद ही खास होगा। विचार धारा का संचार, अनुशासन का पाठ और ज्ञान की कसौटी पर खरा उतरने की प्रतिस्पर्धा भी होगी। पार्टी आलाकमान के निर्देश के बाद प्रशिक्षण महाअभियान के तहत इंदौर भाजपा नगर का 30 और 31 मई को एमआर-10 स्थित एचआर ग्रीन होटल में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें 282 अपेक्षित कार्यकर्ता शामिल होंगे।

कई विषयों पर मिलेगा मार्गदर्शन
दो दिनी प्रशिक्षण वर्ग में कई सत्र आयोजित होंगे, जिसमें प्रदेश संगठन के द्वारा तय किए गए वक्ता मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। कार्यकर्ताओं को समय का ध्यान रखने और रात्रि विश्राम की व्यवस्था प्रशिक्षण स्थल पर करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बार बीजेपी के प्रशिक्षण वर्ग में पर्यावरण और संरक्षण पर विशेष जोर होगा। पीएम मोदी के आहवान के अनुसार ई-वाहनों और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का इस्तेमाल करने को कहा गया है।

ज्ञान का परखा जाएगा पैमाना
बीजेपी का प्रशिक्षण वर्ग सुनने और सीखने तक सीमित नहीं रखा गया है। वर्ग में शामिल कार्यकर्ताओं के ज्ञान को भी परखा जाएगा, 20 प्रश्नों का एक प्रश्न पत्र दिया जाएगा, जोकि प्रशिक्षण के 12 विषयों, भाजपा के इतिहास, संगठनात्मक कार्यपद्धति और केंद्र की योजनाओं पर आधारित होंगे। परीक्षा में सफल होने वाले परीक्षार्थियों के सफल होने पर उन्हें प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। दो दिनी सत्र के लिए कार्यकर्ताओं को दैनिक उपयोग की सामग्री साथ लाने के लिए निर्देशित किया गया है। माना जा रहा है कि प्रशिक्षण वर्ग में सीएम डॉ. मोहन यादव भी आ सकते हैं।   

ये भी पढ़ें – विशाल मालवीय के कांग्रेस छोड़ने से कांग्रेस को कितना नुकसान… इंदौर में सियासी बयानबाजियों का दौर शुरु!

बैठक में ये रहे मौजूद
प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर बीजेपी दफ्तर में आयोजित बैठक में रवि रावलिया, इंदौर संभाग सहप्रभारी अशोक अधिकारी, सुधीर कोल्हे और हरप्रीत सिंह बक्षी ने चर्चा की। बैठक में नगर उपाध्यक्ष डॉ. दीप्ति सिंह हाड़ा, महामंत्री महेश कुकरेजा, कैलाश पिपले, राकेश शर्मा, वासुदेव पाटीदार, भारत पारख, वरुण पाल, रितेश शर्मा, नितिन शर्मा, राजा कोठारी, सुखविंदर भाटिया, सौरभ खंडेलवाल, कंचन गिदवानी, मंजू ठाकुर समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें – सृष्टि सेवा संकल्प की पत्रिका सृष्टि संदेश के द्वितीय संस्करण… गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में हुआ विमोचन