इंदौर/आई संवाद/ जिला अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव 25 जून को चुनाव होना है, इसको लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। चुनावी मैदान में पुराने चेहरे तो भाग्य आजमा ही रहे हैं, इसमें नए चेहरों के सामने आने के बाद मुकाबला रोचक होने की संभावना जताई जा रही है। विशेष तौर पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद को लेकर घमासान देखने को मिल सकता है।
कई नामी चेहरे हैं शुमार
जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष एमएल यादव समेत पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह गौड़, श्रीराम भदौरिया, राकेश खंडेलवाल, राकेश पाल, पूर्व अध्यक्ष गोपाल कचोलिया और राजेंद्र यादव मैदान में है। कई अन्य नामों के भी मैदान में उतरने की तैयारी बताई जा रही है, जिसके चलते मुकाबला एक-एक वोट पर आकर रुकने की संभावना हैं।
ये भी पढ़ें – इंदौर मेट्रो के विस्तार में हो रही देरी… यात्री नहीं मिलने से चल रही किटी पार्टी!
अन्य पदों पर भी घमासान
संघ क चुनाव के लिए उपाध्यक्ष पद पर पुरुषोत्तम सोमानी, हरीश बंदावड़े, जिंतेंद्र निम, सुरेंद्र सिंह शेरा, संतोष पांडे और संतोष ठाकुर का नाम सामने आया है। सचिव पद के लिए अमित पाठक, धर्मेंद्र गुर्जर, भूपेंद्र साहू, विशाल रामटेके, रोहित दायरे और ईश्वर चौहान चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। इस पर पर अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा, जिसके चलते मतदाताओं में भी पशोपेश की स्थिति बनी हुई है। सहसचिव पद के लिए विकास चौबे, अक्षय वाजपेयी, चरण मिश्रा, निमेश सोलंकी, मुकेश तोमर और रत्नेश पाल का नाम शामिल है। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए महिला सीट आरक्षित होने के बाद पुष्पांजलि और निधि हरिवंशी के बीच मुकाबला होने की संभावना है।
चुनाव प्रचार का दौर हुआ शुरु
अभी नामांकन प्रक्रिया और अंतिम सूची जारी होना बाकी है, लेकिन फिर भी चुनावी सरगर्मी का दौर शुरु हो चुका है। जिला कोर्ट में अपने पसंदीदा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार, संपर्क और बैठकों की दौर शुरु हो चुका है। वहीं अधिवक्ताओं के बीच मुद्दों की चर्चा भी तेज हो चुकी है, जिनके आधार पर ही आने वाले वक्त में प्रत्याशी की किस्मत खुलेगी।
ये भी पढ़ें – इंदौर में मेट्रो के लिए टनल बनाने की मिली मंजूरी… 100 साल पुराने मकान रहंगे सुरंग के ऊपर!










