Jyotiraditya Scindia

गुटबाजी पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान… मुस्कुराने पर कर दिया मजबूर!

Share Latest News On:

गुना/आई संवाद/ ग्वालियर-चंबल की सियासत में उबाल आया हुआ है, जब से बीजेपी में गुटबाजी के बाद इस्तीफों और बयानबाजी का दौर जारी है। सिंधिया गुट और केपी यादव के समर्थक सोशल मीडिया से लेकर खुलेआम अपना पक्ष रख रहे हैं। इसी बीच गुना में शनिवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का अलग अंदाज देखने को मिला। वे बीजेपी के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए, और कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर भोजन करने के साथ, खुद प्लेट लगाकर अपने हाथों से भोजन भी परोसा। जिसकी सराहना कार्यकर्ता करते हुए दिखाई दिए।

गुटबाजी पर बोले सिंधिया
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद को बीजेपी का समर्पित कार्यकर्ता बताया, और नेता मानने से इनकार कर दिया। वहीं जब उनसे गुटबाजी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए मीडिया पर ही पलटवार कर दिया। सिंधिया ने कहा, ‘भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं है, गुटबाजी तो आप लोगों में भी है। उनके इस जवाब के बाद मौके पर मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई, और चर्चा का बाजार गर्म हो गया।

ये भी पढ़ें – दिग्विजय सिंह का ‘मिशन 2028’… दलित, अल्पसंख्यकों के जरिए सत्ता में आने की तैयारी

बीजेपी प्रशिक्षण शिविर की तारीफ
बता दें कि गुना में भाजपा का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग लगाया गया था। जिसमें दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार के साथ सफेद और हरे रंग के गुब्बारे छोड़कर सत्र का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी की संगठनात्मक कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा और जनसेवा का संदेश अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाता है।

ये भी पढ़ें – कॉकरोच जनता पार्टी पर हेमंत खंडेलवाल ने कसा तंज… ‘समाज में नहीं इनका कोई वजूद’!