MP Rajya Sabha Election 2026

राज्यसभा की रेस में कांग्रेस से 5 नेताओं के नाम सबसे आगे… आलाकमान की मुहर का इंतजार!

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/ भारत निर्वाचन आयोग ने जब से राज्यसभा चुनाव का ऐलान किया है, कांग्रेस से उम्मीद्वारी के लिए नेताओं में रेस शुरु हो गई है। माना जा रहा है कि तीन में से एक सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी जीत जाएगा। दिग्विजय सिंह के राज्यसभा जाने से इंकार करने के बाद कांग्रेस को मजबूत नेता की तलाश है, क्योंकि संख्या बल स महज 4 विधायक ही उसके पास है, इसीलिये क्रॉस वोटिंग का डर पार्टी को सता रहा है, क्योंकि इस काम में बीजेपी को महारत हासिल है, कई प्रदेशों में राज्यसभा चुनाव के दौरान ही कांग्रेस में फूट की स्थिति देखने को मिली थी।

कांग्रेस के दावेदार
दिग्विजय सिंह के बाद कांग्रेस से राज्यसभा कौन जाएगा, इस पर सस्पेंस बरकरार है।  ऐसे में कांग्रेस के भीतर संभावित उम्मीदवारों को लेकर जोरदार मंथन शुरू हो गया है। पार्टी सूत्रों की माने तो, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, अरुण यादव और सज्जन सिंह वर्मा जैसे बड़े नाम राज्यसभा की रेस में शामिल है। वहीं कांग्रेस के लिए चुनाव भी मुश्किल हो गया है, क्योंकि विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त हो चुकी है, जबकि विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वहीं बीना विधायक निर्मला सप्रे के रुख को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है, ऐसे में कांग्रेस कोई मजबूत प्रत्याशी उतारने के पक्ष में नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें – दिग्विजय सिंह का ‘मिशन 2028’… दलित, अल्पसंख्यकों के जरिए सत्ता में आने की तैयारी

18 जून को मतदान
भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया था। देश के 12 राज्यों की कुल 26 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। इनमें मध्यप्रदेश की 3 महत्वपूर्ण सीटें भी शामिल हैं। मध्यप्रदेश की तीन सीटों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, जबकि भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो जाएगा। बीजेपी और कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन चल रहा है, आने वाले वक्त में पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।

ये भी पढ़ें – गुटबाजी पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान… मुस्कुराने पर कर दिया मजबूर!