hemant-khandelwal

कॉकरोच जनता पार्टी पर हेमंत खंडेलवाल ने कसा तंज… ‘समाज में नहीं इनका कोई वजूद’!

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/ सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का नाम हर किसी की जुबां पर है। ऐसे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर करारा तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह महज एक बयान के बाद उपजी पार्टी है। इन पार्टियों का समाज में बहुत ज्यादा कोई वजूद नहीं रहता। थोड़े समय के बाद यह पार्टी खुद ही खत्म हो जाती है । किसी बयान और बयान के बाद ऐसी चीजें होती है। लेकिन सालों से लोगों के बीच काम कर रही विचारधारा ही रहती है, ऐसी सोशल मीडिया पर उत्पन्न पार्टियों का वजूद नहीं होता।

भाजपा के लिए चुनौती से किया इनकार
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि ये पार्टी भाजपा के लिए कोई चुनौती नही है, क्योंकि सोशल मीडिया और फील्ड दोनों में काफी अंतर होता है। इस तरह से ये पार्टी भाजपा के लिए खास चुनौती नहीं है। हेमंत खंडेलवाल के बयान के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की तरफ से प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है, क्योंकि वो खुलकर हर बयान पर पलटवार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – कॉकरोच जनता पार्टी कैसे करेगी काम… जानिये पार्टी के क्या होंगे मुद्दे?

कैसे शुरु हुआ आंदोलन?
दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत द्वारा की गई एक टिप्पणी के बाद उपजे विवाद से हुई। CJI ने एक टिप्पणी में बेरोजगार युवाओं को कथित तौर पर ‘कॉकरोच’ (तिलचट्टा) कहा था। जिसके बाद देश के युवाओं, विशेष रूप से Gen-Z ने इस शब्द को एक व्यंग्य के रूप में अपना लिया, और व्यवस्था तथा बेरोजगारी के खिलाफ ऑनलाइन विरोध दर्ज कराने के लिए इस वर्चुअल पार्टी की स्थापना की। जिसके बाद सोशल मीडिया पर अन्य राजनीतिक दलों से ज्यादा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फॉलोअर्स बढ़ गए।

ये भी पढ़ें – ‘झालमुड़ी’ के बाद ‘मेलोडी’ टॉफी की बढ़ी मांग… थोक बाजार में आया जमकर उबाल!