देशभर में ‘झालमुड़ी’ की रिकॉर्ड बिक्री... BJP नेताओं ने जनता के बीच बांटी बंगाली डिश!

देशभर में ‘झालमुड़ी’ की रिकॉर्ड बिक्री… BJP नेताओं ने जनता के बीच बांटी बंगाली डिश!

Share Latest News On:

नई दिल्ली/आई संवाद/ पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत हुई है, इसमें ‘झालमुड़ी’ की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है, क्योंकि जब पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘झालमुड़ी’ खाई तो बंगाल की यह स्ट्रीट फूड की डिश चर्चा का विषय बन गई, इसने इंटरनेट पर रिकॉर्ड तोड़ व्यूज कमाए, जिसका नतीजा यह हुआ कि लोगों तक बीजेपी की बात आसानी से पहुंची, और पीएम मोदी की लोकप्रियता का लाभ पार्टी का आसानी से मिल गया।

पीएम मोदी के वीडियो ने किया कमाल
पीएम मोदी के ‘झालमुड़ी’ खाने के वीडियो ने उसी दिन 24 घंटे में 100 मिलियन यानी 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज अर्जित किए, जो एक बेहद ही लोकप्रिय सोशल मीडिया मोमेंट बन गया। इस घटना ने गूगल सर्च ट्रैफिक में 22 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पीएम मोदी के झालमुड़ी का भाव बताने के अंदाज ने भी लोगों का मन मोह लिया, क्योंकि उन्होंने अपनी जेब से 10 रुपये का नोट निकालकर दुकानदार को दिए थे। जिसका नतीजा यह हुआ कि ‘झालमुड़ी’ बेचने वाले दुकानदारों के यहां लाइन लग गई।

विधानसभा चुनाव परिणाम: एमपी के दो राज्यसभा सांसदों को मिली करारी शिकस्त

बीजेपी नेताओं ने जनकर बांटी झालमुड़ी
बीजेपी की पश्चिम बंगाल जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया, जिसमें सबसे खास बात यह रही कि बंगाली रसगुल्ले के साथ में ‘झालमुड़ी’ को खिलाया गया। जिसके चलते उन लोगों ने भी इसका स्वाद चख लिया, जिन्होंने अब तक नहीं चखा था, क्योंकि पश्चिम बंगाल की बजाय अन्य राज्यों में ये कम मिलती है, हालांकि इसका एक अन्य रुप नमकीन भेल जरुर मिल जाता है, जिसमें असमानता यह है कि ‘झालमुड़ी’ में सरसों के तेल का छोंका लगाया जाता है, जोकि नमकीन भेल में नहीं मिलता।

ममता बनर्जी की हार के ये हैं प्रमुख कारण… इसी से मिला बीजेपी को प्रचंड बहुमत