सड़क दुर्घटना संबंधित कैशलेस उपचार योजना को लेकर शुक्रवार को होगी बैठक
इंदौर
प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए शुक्रवार 6 मार्च 2026 को दोपहर 4 बजे कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 210 में एक आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री शिवम वर्मा करेंगे।
बैठक में जिले के समस्त शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों तथा मेडिकल कॉलेजों के संचालक एवं प्रबंधक उपस्थित रहेंगे। साथ ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल होकर योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी और प्रक्रिया के बारे में अवगत कराएंगे।
सभी चिकित्सालयों के संचालक और प्रबंधकों से कहा गया है कि वे अपने आयुष्मान मित्र के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर आवश्यक जानकारी प्रस्तुत करें, ताकि योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।