इंदौर जिला पंचायत द्वारा पारंपरिक खेलों का भव्य आयोजन

Share Latest News On:

इंदौर जिला पंचायत द्वारा पारंपरिक खेलों का भव्य आयोजन

कबड्डी में सांवेर और पिट्ठू में इंदौर रहा अव्वल

इंदौर नवाचार के अंतर्गत भारतीय पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने और उन्हें बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) योजना के तहत एक दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। जिला पंचायत इंदौर द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता रामबाग स्थित मल्हार सांदीपनि आश्रम में संपन्न हुआ जिसमें कबड्डी और पिट्ठू (सितौलिया) जैसे पारंपरिक खेलों में खिलाड़ियों ने अपना कौशल दिखाया।
*मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह*
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना सतीश मालवीय एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन द्वारा किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल की बारीकियों पर चर्चा की। इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
*रोमांचक मुकाबलों के परिणाम*
प्रतियोगिता में जिले के चारों विकासखंडों—इंदौर, महू, सांवेर और देपालपुर—की टीमों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कड़े मुकाबलों के बाद परिणाम इस प्रकार रहे। कबड्डी प्रतियोगिता: सांवेर की टीम ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रथम स्थान प्राप्त किया। देपालपुर की टीम द्वितीय और महू की टीम तृतीय स्थान पर रही।
पिट्ठू प्रतियोगिता: इसमें इंदौर की टीम ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। सांवेर को द्वितीय और देपालपुर को तृतीय स्थान से संतोष करना पड़ा।
*पुरस्कार वितरण और भविष्य की योजना*
विजेता टीमों को जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सीईओ द्वारा प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रथक रही टीम को 21000 द्वितीय टीम को 11000 एवम तृतीय टीम को 5100,1100 की राशि सांत्वना पुरुस्कार राशि दी गयी। श्री सिद्धार्थ जैन ने कहा कि पारंपरिक खेलों को लोकप्रिय बनाने के लिए इस तरह के आयोजन भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। अध्यक्ष श्रीमती मालवीय ने खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई। आयोजन के समापन पर सभी प्रतिभागियों के लिए सामूहिक भोज (लंच) का प्रबंध किया गया और मुख्य अतिथियों के साथ खिलाड़ियों के ग्रुप फोटो भी लिए गए।
खेल आयोजन सफल आयोजन पर सीईओ जिला पंचायत ने आकांक्षा सक्सेना जिला कार्यक्रम प्रबंधक, रिंकी रावत जिला समन्वयक एवं जनपद की सभी समन्यवयक अधकारियों की प्रशन्सा की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *