Happiness Department

अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर राज्य आनंद संस्थान की पहल… जनता को किया जागरुक !

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्य आनंद संस्थान के आनंद विभाग के मार्गदर्शन में जिला इकाई इंदौर द्वारा आनंद ग्राम नैनोद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना था।

संगोष्ठी का किया आयोजन
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें स्वच्छता, हरित जीवनशैली और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में पॉलिथीन के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इसके उपयोग को कम करने तथा पर्यावरण हितैषी विकल्पों को अपनाने का संदेश दिया गया। आमजन को जागरूक करने के लिए कपड़े की थैलियों का वितरण भी किया गया।

ये भी पढ़ें – रजनीश अग्रवाल से कैसे पीछे हुए बड़े-बड़े दिग्गज… राज्यसभा की रेस में निकले सबसे आगे!

पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने की अपील
इस मौके पर प्रतिभागियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, जल एवं ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने तथा दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में नैनोद गांव के वरिष्ठ नागरिक बहादुर सिसोदिया, देवकरण सिसोदिया,शुकचंद्र चौधरी,प्रताप सिसोदिया, कमल सिसोदिया, कमलदास बैरागी, मनोहर पटेल,राजेश, सतीश चौधरी, सचिन सिसोदिया, पवन चौधरी, लखन सिसोदिया आदि के साथ आनंद विभाग टीम विजय कुमार मेवाड़ा, उज्जवल स्वामी जी, दिनेश चौधरी, राजेश सिसोदिया ने सहभागिता की ।

Indore News: भंडारे वाले मंदिर पर उमड़ा जनसैलाब… निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का लिया लाभ!