पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आया उछाल... जानिये किस शहर में क्या है दाम!

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आया उछाल… जानिये किस शहर में क्या है दाम!

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/ पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल का कम मात्रा में उपयोग करने की अपील का दूरगामी परिणाम दिखाई देने लगा है, अंतर्राष्ट्रीय स्तर इनकी कीमतों में उछाल दर्ज किया गया, जिसके चलते मध्यप्रदेश में पेट्रोल की कीमतों में 3.25 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल का दाम बढ़कर 109.82 रुपए प्रति लीटर हो गया हैं। जबकि भोपाल में एक दिन पहले तक पेट्रोल 106.68 रुपए प्रति लीटर तक बिक रहा था, इसी तरह डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

डीजल की कीमतों में भी उछाल
पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद डीजल के दाम भी बढ़ गए हैं, ये वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ने के कारण हुआ है।
राजधानी भोपाल में डीजल अब 94.98 रुपए में बिक रहा है, जोकि एक दिन पहले तक इसकी कीमत 91.87 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा था। डीजल की कीमतों में 3 रुपए 11 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसका असर आम उपभोक्ता पर पड़ता नजर आएगा।

मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट

भोपाल – राजधानी भोपाल में पेट्रोल 109.58 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 94.98 रुपए प्रति लीटर है।

इंदौर – इंदौर में पेट्रोल 109.58 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 94.97 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है, जो प्रदेश में सबसे सस्ता है।

ग्वालियर – ग्वालियर में पेट्रोल की कीमतें 109.70 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 94.99 रुपए प्रति लीटर है।

जबलपुर – जबलपुर में पेट्रोल सबसे महंगा 109.87 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 95.06 रुपए प्रति लीटर कीमत पहुंच गई है।

युद्ध का दिख रहा असर
ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच चल रही जंग के चलते क्रूड ऑयल के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसके चलते भारतीय तेल कंपनियों को हर महीने 30 हजार करोड़ का नुकसान उठाना पड़ रहा था। जबकि कुछ दिनों पहले तक कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थी, लेकिन अब यही कीमत 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी हैं। देश में स्थिरता के चलते पिछले 4 साल से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी नहीं हुई थी लेकिन अब जाकर इनके दामों में फेरबदल किया गया है।

MP बीजेपी के विधायकों का निरस रवैया… अपने समर्थकों के नहीं दे रहे नाम!