cow-national-heritage

इंदौर शहर काजी ने की गौमाता को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग… मुस्लिम समाज की अपील

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ देशभर में ईद उल अजहा का त्यौहार हर्षोल्लास, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई, जबकि मुख्य नमाज ईदगाह में हुई। इसी तरह ईद के मौके पर इंदौर से बड़ा संदेश दिया गया, जब अपनी तकरीर में शहर काजी इशरत अली ने गौमाता को लेकर बड़ी अपील की।

गौमाता को राष्ट्रीय धरोहर करें घोषित – शहर काजी
ईद के मौके पर इंदौर शहर काजी इशरत अली ने कहा कि गौमाता को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाना चाहिए, ताकि उसके कटने पर पूरी तरह रोक लग सके। जिसके लिए मुस्लिम समाज के लोगों से हाथ उठवाकर आम सहमति भी जुटाई गई। जिस पर सभी उपस्थित लोगों ने अपनी रजामंदी दी। शहर काजी की इस अपील के बाद आने वाले वक्त में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें – इंदौर वालों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत… झमाझम बारिश का दौर होगा शुरु

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
इदौर शहर काजी ने मंच के जरिए बढ़ती ग्लोबल वॉर्मिंग की समस्या पर चिंता जाहिर की, और कहा कि विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई हो रही है, लेकिन पर्यावरण संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की, खासकर सहजन की फली के पौधे लगाने की सलाह दी। जिससे कि स्वास्थ्य की भी रक्षा हो सके। उन्होंने पानी की समस्या पर भी इसकी बर्बादी रोकने की अपील की, और वॉटर रिचार्जिंग पर देने को कहा।

स्मार्टफोन को लेकर कही बड़ी बात
शहर काजी ने अपने संबोधन के दौरान परिवारों को स्मार्टफोन के दुष्प्रभावों को लेकर भी सचेत किया। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन की लत के कारण नशा भी लोगों पर हावी हो रहा है, इसीलिये महिलाओं और बच्चों को इससे दूर रखने की सख्त जरुरत है। इस दौरान 50 साल पुरानी परंपरा भी दोहराई गई, जिसके तहत शहर काजी इशरत अली को सत्यनारायण सलवाड़िया के परिवार ने उनके राज मोहल्ला स्थित निवास से शाही बग्घी में बैठाकर ईदगाह मैदान तक पहुंचाया। नमाज के बाद उन्हें सम्मानपूर्वक वापस घर भी छोड़ा गया।

इंदौर की छावनी में सड़क चौड़ीकरण के बाद फूटा लोगों का गुस्सा… पोस्टर में जताई पीड़ा!