video-viral-congress-mp

जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह का वीडियो चर्चा में… किनारे पर जाकर बैठे पूर्व मुख्यमंत्री!

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/मध्यप्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान की चर्चाओं के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उस प्रेस कॉन्फ्रेंस का बताया जा रहा है, जिसे मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान मंच पर वरिष्ठ नेताओं के बीच असहज स्थिति देखने को मिली।

वीडियो में दिया दिखाई
वीडियो में दिखाई देता है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मंच पर मौजूद नेताओं की बैठने की व्यवस्था कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने संकेत देते हुए कहा कि व्यवस्था कुछ इस तरह कर ली जाए ताकि हरीश चौधरी भी मंच पर बैठ सकें।

ये भी पढ़ें – इंदौर के बीजेपी नेता के भतीजे ने मोदी-शाह को कहे अपशब्द… सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

जीतू पटवारी की बात सुनते ही उठे दिग्विजय सिंह
जीतू पटवारी की यह बात सुनते ही पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अपनी सीट से उठ गए। बताया जा रहा है कि वे अपनी जगह छोड़कर मंच के किनारे रखी दूसरी कुर्सी पर जाकर बैठ गए। इस दौरान जीतू पटवारी ने उन्हें रोकने और वहीं बैठने का आग्रह भी किया, लेकिन दिग्विजय सिंह ने अपनी सीट पर वापस बैठना उचित नहीं समझा।

दिग्विजय सिंह की जगह बैठे हरीश चौधरी
दिग्विजय सिंह के उठने के बाद हरीश चौधरी उस स्थान पर बैठ गए, जहां पहले दिग्विजय सिंह बैठे थे। इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, कांग्रेस की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम टेलर का बयान… इंदौर के कई नेता रेस से हुए बाहर!