इंदौर/आई संवाद/ इंदौर के राऊ क्षेत्र में शनिवार रात उस समय माहौल गरमा गया, जब एक मुस्लिम युवक के साथ हिंदू युवती के रहने की सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद दोनों को पुलिस थाने ले जाया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने युवक को रातभर थाने में ही रखा।
कमला नगर क्षेत्र का मामला
जानकारी के अनुसार, मामला राऊ के कमला नगर इलाके का है। बताया जा रहा है कि सूफियान उर्फ सैफी अली, जो सदर बाजार क्षेत्र का निवासी है, एक हिंदू युवती के साथ इकबाल खान के मकान में रह रहा था। इसकी सूचना मिलने पर हिंदू जागरण मंच और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। बाद में युवक को राऊ थाने लाकर पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई और जांच की मांग की गई।
ये भी पढ़ें – पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के लगाए विवादित पोस्टर… समर्थकों ने पोस्टरों को किया तार-तार!
पहले बाणगंगा में चलाता था सैलून
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक सूफियान पहले बाणगंगा क्षेत्र में सैलून का संचालन करता था। इसी दौरान उसकी युवती से पहचान हुई थी। बाद में वह युवती के साथ राऊ के श्रमिक क्षेत्र में सैलून संचालित करने लगा और दोनों कथित रूप से किराए के मकान में रह रहे थे। यह भी सामने आया है कि मकान मालिक द्वारा स्थानीय थाने में किराएदारों की सूचना नहीं दी गई थी।
एक अन्य व्यक्ति की भी चर्चा
हिंदू संगठनों का दावा है कि युवक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था, हालांकि उसकी पहचान और भूमिका अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस इस संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
ये भी पढ़ें – भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कैलाश विजयवर्गीय संग चलाई साइकिल… मंच से दिया बड़ा संदेश!
पुलिस कर रही जांच
राऊ थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। युवक और युवती से पूछताछ की गई है तथा उपलब्ध तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हनीट्रैप गर्ल निकली HIV पॉजिटिव… कई नामी लोगों से संबंध बनाने के मोबाइल में मिले वीडियो









