mp-rajya-sabha-election-2026

सीएम डॉ. मोहन यादव का बयान… ‘तीसरी सीट जाएगी कहां’? तीसरी सीट पर बीजेपी के दो नाम तैयार!

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/ मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। चुनाव की प्रक्रिया नजदीक आने के साथ ही तीसरी राज्यसभा सीट को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। भाजपा नेताओं के लगातार आ रहे बयानों ने कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। संख्या बल के आधार पर कांग्रेस अपनी सीट को सुरक्षित मान रही है, लेकिन क्रॉस वोटिंग की संभावनाएं उसके लिए चुनौती बन सकती हैं।

दो नेताओं को तैयारी करने को कहा – सूत्र
सूत्रों के मुताबिक भाजपा तीसरी सीट पर मुकाबले की संभावनाओं को लेकर गंभीरता से रणनीति तैयार कर रही है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने दो संभावित उम्मीदवारों के नामांकन से जुड़ी औपचारिक तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इनमें एक वरिष्ठ और अनुभवी नेता के साथ इंदौर क्षेत्र से जुड़े एक युवा चेहरे का नाम चर्चा में है, जोकि ग्रामीण पृष्ठभूमि में अच्छी पकड़ रखते हैं।  खबर यह भी है कि संभावित उम्मीदवारों को भोपाल बुलाया गया है, जिससे राजनीतिक अटकलों को और बल मिला है।

ये भी पढ़ें – मध्यप्रदेश के कर्मचारी हो जाएं चौकन्ने… 38 हजार कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड खंगाले जाएंगे!

दिग्गजों के बयानों ने बढ़ाई सरगर्मी
तीसरी सीट को लेकर भाजपा की ओर से लगातार संकेत दिए जा रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय पहले ही कांग्रेस के खाते में जाने वाली सीट पर दावा ठोकने की बात कह चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हालिया बयान ने इस मुद्दे को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। इंदौर दौरे के दौरान पत्रकारों ने जब मुख्यमंत्री से तीसरी सीट पर भाजपा उम्मीदवार उतारने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘तीसरी सीट जाएगी कहां?’ मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इससे पहले लोक निर्माण मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह भी पार्टी की तैयारियों का उल्लेख कर चुके हैं।

रतलाम के पास स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा खेल… तीन थाईलैंड की युवतियां पकड़ाई!