Malini Gaur, Jitu Patwari

बीजेपी विधायक मालिनी गौड़ का बड़ा दावा… कहा – ‘कई कांग्रेस विधायक बीजेपी में आना चाहते हैं’

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ मध्यप्रदेश की सियासत में बयानबाजियों का दौर चल रहा है। बीजेपी और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। ऐसे में इंदौर की विधानसभा चार से बीजेपी विधायक मालिनी गौड़ ने बड़ा दावा कर दिया। इस दावे के बाद राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच सियासत का पारा और भी गर्म हो चुका है। कांग्रेस इस बयान के बाद सतर्क होती नजर आ रही है, क्योंकि इसमें उसके विधायकों को असंतुष्ट बताया है, ये बयान अगर सच साबित हुआ तो कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ना तय माना जा रहा है।  

बीजेपी विधायक मालिनी गौड़ का दावा
इंदौर में भाजपा विधायक मालिनी गौड़ ने दावा किया कि कांग्रेस के कई विधायक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार्यशैली से नाराज हैं। उनके अनुसार, कुछ विधायक भाजपा में शामिल होने की इच्छा भी जता रहे हैं। मालिनी गौड़ के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं, क्योंकि राज्यसभा चुनाव में बीजेपी तीसरा कैंडिडेट उतार सकती है।

ये भी पढ़ें – BJP प्रदेश महामंत्री गौरव रणदीवे ने जीतू पटवारी को लिया आड़े हाथों… कहा – नकारा, फेल अध्यक्ष!

जीतू पटवारी ने भी किया दावा
दूसरी ओर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि सत्तारूढ़ दल के कई विधायक भी सरकार के कामकाज से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा विधायकों की राय निष्पक्ष रूप से ली जाए तो बड़ी संख्या में विधायक मुख्यमंत्री के नेतृत्व को लेकर असहमति व्यक्त कर सकते हैं। उनके इस बयान को राजनीतिक हलकों में काफी गंभीरता से देखा जा रहा है।

हेमंत खंडेलवाल ने दिया जवाब
जीतू पटवारी की टिप्पणी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि पटवारी के बयान अक्सर राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित रहते हैं और हर टिप्पणी को अत्यधिक महत्व देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार दोनों मजबूत स्थिति में हैं।

राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल… कैलाश विजयवर्गीय के बयान ने बढ़ाया सियासी तापमान!